समय का खेल: ट्विटर की टक्कर में जैक डॉर्सी ने लॉन्च किया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Bluesky
Bluesky को 17 फरवरी 2023 को एपल के एप स्टोर पर उपलब्ध कराया गया और एप के पब्लिश होने के 24 घंटे के अंदर ही 2,000 से अधिक लोगों ने इसे इंस्टॉल किया। Bluesky पर ट्विटर की तरह ही एक बटन पर क्लिक करके आप 256 कैरेक्टर में कोई पोस्ट कर सकते हैं।

विस्तार
वक्त कैसे बदलता है इसका ताजा प्रमाण आप दुनिया के सबसे बड़े माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter में चल रहे उठापटक से समझ सकते हैं। एक वक्त में जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) ट्विटर के फाउंडर और सीईओ थे और आज जैक डॉर्सी ने ट्विटर के ही टक्कर में अपना एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Bluesky पेश किया है। Bluesky फिलहाल टेस्टिंग में है और इसे एपल के एप स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया है। फिलहाल Bluesky का इस्तेमाल इनवाइट ओनली के जरिए बीटा वर्जन पर किया जा सकता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक Bluesky को 17 फरवरी 2023 को एपल के एप स्टोर पर उपलब्ध कराया गया और एप के पब्लिश होने के 24 घंटे के अंदर ही 2,000 से अधिक लोगों ने इसे इंस्टॉल किया। Bluesky पर ट्विटर की तरह ही एक बटन पर क्लिक करके आप 256 कैरेक्टर में कोई पोस्ट कर सकते हैं।
Twitter यूजर्स से किसी पोस्ट के लिए "What`s happening?" पूछता है और Bluesky पर आपको "What`s up?" देखने को मिलेगा। Bluesky पर भी आप किसी यूजर्स को ब्लॉक कर सकते हैं, म्यूट कर सकते हैं और शेयर कर सकते हैं।
ब्लूस्काई में भी ट्विटर की तरह डिस्कवर टैब है जिसमें "who to follow" जैसे सजेशन भी आते हैं। इसमें फीड के तौर पर ट्विटर की तरह ही लोगों को पोस्ट देखने को मिलते हैं। फिलहाल इसमें डायरेक्ट मैसेजिंग की सुविधा नहीं है लेकिन काफी हद तक यह ट्विटर जैसा ही है।
वैसे आपको याद दिला दें कि Bluesky प्रोजेक्ट पर ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी साल 2019 से ही काम कर रहे हैं। पिछले साल ट्विटर से विदा लेने के बाद जैक डॉर्सी Bluesky प्रोजेक्ट पर फुल टाइम काम कर रहे थे। पिछले साल अक्तूबर में जैक ने ट्विटर पर Bluesky को लेकर एक पोस्ट भी किया था। Bluesky को पिछले साल 13 मिलियन डॉलर यानी करीब 10 करोड़ का फंडिंग मिली है।
- बहुत ही आसान है वृद्धावस्था पेंशन के लिए अप्लाई करना, घर बैठे हो जाएगा काम
- WhatsApp Account Ban: व्हाट्सएप ने अचानक बंद किए 29 लाख से ज्यादा अकाउंट, कहीं आपका नंबर भी तो नहीं शामिल?
- eSIM in Android Smartphone: अब आईफोन भूल जाइये, एंड्रॉयड फोन में भी मिलेगी ई-सिम की सुविधा
- Samsung Galaxy Book 3 की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत और सभी फीचर्स