लाइव टेस्ट में फेल हुआ एपल आईफोन डुओ: महज 75,000 फोल्ड में टूटी स्क्रीन, सैमसंग जेड फोल्ड 8 से बुरी तरह हारा

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 28 Oct 2026 04:17 PM IST
सार

iPhone Duo Failed in Live Fold Test: एपल के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo की मजबूती पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में फोन की स्क्रीन 75,001 बार फोल्ड होने के बाद खराब हो गई। वहीं, दावे के मुताबिक, Samsung Galaxy Z Fold 8 ने 4 लाख बार फोल्ड के बाद भी खराब नहीं हुआ।

iPhone duo folded 70051 times fails in fold test Samsung z fold 8 stands 410000 folds video
लाइव फोल्ड टेस्ट में खराब हुई आईफोन डुओ की स्क्रीन। - फोटो : एक्स/@sknerus_

    विस्तार

    एपल (Apple) के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo की डिस्प्ले में आ रही दिक्कतों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार आ रही कंप्लेन के बाद कंपनी ने हाल ही में खराब स्क्रीन वाले फोन्स को रिप्लेस करने का एलान किया था। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इस प्रीमियम स्मार्टफोन की मजबूती की पोल खोल दी है। इस वीडियो में एक लाइव स्ट्रेस टेस्ट के दौरान iPhone Duo की स्क्रीन 75,001 बार मोड़ने के बाद ही जवाब दे गई।

    क्या है वायरल वीडियो में?

    एक्स पर @sknerus_ नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में iPhone Duo का लगातार फोल्डिंग टेस्ट किया जा रहा था। लगभग 46 घंटे तक चले इस कड़े टेस्ट में मशीन के जरिए फोन को लगातार खोला और बंद किया गया। लेकिन ठीक 75,001 बार फोल्ड करते ही फोन की अंदरूनी स्क्रीन ने काम करना बंद कर दिया और डिस्प्ले पर लाइनें दिखने लगीं। यह आंकड़ा एक आम यूजर के लिए शायद 3 से 4 साल का इस्तेमाल हो सकता है, लेकिन एक फोल्डेबल स्मार्टफोन के फ्लैगशिप मानकों के हिसाब से यह लाइफ बहुत कम है।

    सैमसंग के सामने ढेर हुआ एपल?

    इस टेस्ट ने एपल को उसके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी सैमसंग के सामने काफी पीछे खड़ा कर दिया है। इसी तरह के एक कड़े लाइव फास्ट-फोल्ड टेस्ट में सैमसंग के गैलेक्सी फोल्ड सीरीज ने अपनी धाक जमाई थी। वीडियो के आंकड़ों के अनुसार, सैमसंग के Galaxy Z Fold 8 का डिस्प्ले खराब होने से पहले फोन ने 4,10,000 फोल्ड्स को सफलतापूर्वक पार कर लिया था। इसका सीधा मतलब है कि मजबूती और हिंज मैकेनिज्म के मामले में सैमसंग का फोल्डेबल फोन, एपल के iPhone Duo के मुकाबले 5 गुना से भी ज्यादा टिकाऊ साबित हुआ है।

    यहां देखें वीडियो

    एपल ने किया रिप्लेसमेंट का एलान

    गौरतलब है कि एपल ने अपनी गलती मानते हुए हाल ही में iPhone Duo ग्राहकों को रिप्लेसमेंट में नया फोन देने की बात कही है। लेकिन इस नए लाइव टेस्ट वीडियो ने एपल के डिजाइन और फोल्डिंग तकनीक पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 2 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले फोन का इस तरह बीच टेस्ट में दम तोड़ देना एपल प्रेमियों के लिए एक बड़ा झटका है।

    और पढ़ें...