अजब-गजब: इंस्टाग्राम में आया बड़ा बग, पुराने वीडियोज से गायब हो रहे ऑडियो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 Dec 2023 02:19 PM IST
सार

जब इंस्टाग्राम या फेसबुक के वीडियोज में ऑडियो म्यूट होते हैं तो यूजर्स को इस बारे में बताया जाता है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह दिक्कत सिर्फ उन्हीं यूजर्स को आई है जिन्होंने 2014 के आसपास इंस्टाग्राम पर अपने वीडियोज अपलोड किए थे।

विज्ञापन
Instagram users facing audio issues in old videos details here in Hindi
Instagram - फोटो : iStock

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले फोटो और वीडियो शेयरिंग एप Instagram में एक बग आया है। इस बग के कारण इंस्टाग्राम के पुराने वीडियो से ऑडियो गायब हो रहे हैं। यह दिक्कत कुछ काफी पुराने यूजर्स को आई है।

    रिपोर्ट के मुताबिक Instagram वीडियोज के ऑडियो अपने आप गायब हो रहे हैं। यूजर्स को इस बारे में कोई जानकारी भी नहीं मिल रही है कि आखिर ऑडियो क्यों गायब हो रहे हैं।

    विज्ञापन

    आमतौर पर जब इंस्टाग्राम या फेसबुक के वीडियोज में ऑडियो म्यूट होते हैं तो यूजर्स को इस बारे में बताया जाता है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह दिक्कत सिर्फ उन्हीं यूजर्स को आई है जिन्होंने 2014 के आसपास इंस्टाग्राम पर अपने वीडियोज अपलोड किए थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कहा जा रहा है कि जिन वीडियोज से ऑडियो गायब हुए हैं वे कॉपीराइट के कारण नहीं हुए हैं। कॉपीराइट इश्यू आने पर Instagram अपने यूजर्स को मेल या एप के जरिए अलर्ट भेजता है, जबकि इन यूजर्स को किसी भी तरह का कोई नोटिफिकेशन नहीं मिला है।

    द वर्ज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जून 2013 से अक्तूबर 2014 के बीच अपलोड हुए वीडियोज से ऑडियो गायब हो रहे हैं। वीडियोज के साथ कैप्शन आ रहा है कि इस वीडियो में कोई साउंड नहीं है। आपको याद दिला दें कि अपने प्लेटफॉर्म पर वीडियो का फीचर इंस्टाग्राम ने जून 2013 में ही शुरू किया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें