Meta: अब Instagram पर आप तय करेंगे क्या देखना है और क्या नहीं; जानें कैसे फीड पर मिलेगा पहले से ज्यादा कंट्रोल
Instagram New Update:
मेटा अपने इंस्टाग्राम यूजर्स की सुविधाओं को ध्यान पर रखते हुए आए दिन कुछ न कुछ नया कर रहा है। अब कंपनी यूजर्स को फीड पर पहले से ज्यादा कंट्रोल देने की तैयारी में है। जिससे वह खुद तय कर सकें कि उन्हें किस तरह का कंटेंट ज्यादा देखना है और किस तरह का कम।

विस्तार
Instagram content recommendation controls
: इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी (Adam Mosseri) ने यूजर्स को फीड पर ज्यादा कंट्रोल देने के लिए नए 'कंटेंट रेकमेंडेशन कंट्रोल्स' (Content Recommendation Controls) की घोषणा की है। इस नए फीचर की मदद से आप अपनी पसंद के टॉपिक्स को बढ़ावा दे सकते हैं और जो कंटेंट आपको कम पसंद है उसे अवॉइड कर सकतें हैं। हालांकि यह ऑप्शन तो यूजर्स के पास पहले से भी था, लेकिन आइए जानते हैं इस नए कंटेंट रेकमेंडेशन कंट्रोल में अब और क्या नया है।
How to customize Instagram feed: एल्गोरिदम पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल
एडम मोसेरी का कहना है कि अब कंपनी चाहती है कि यूजर्स सिर्फ एल्गोरिदम पर निर्भर न रहें, बल्कि अपने पसंद का खुद अनुभव करें। यही वजह है कि इस नए कंट्रोल्स को खास अकाउंट्स की बजाय रुचियों और टॉपिक्स के आधार पर डिजाइन किया गया है।
Posts from people I follow: एक कमी अभी भी बनी हुई है
- हालांकि इसमें एक कमी अभी भी बनी हुई है, जिसकी यूजर्स लंबे समय से मांग कर रहे हैं। अधिकतर यूजर्स की हमेशा से शिकायत रही है कि उनके फीड में उस व्यक्ति के कंटेंट भी नहीं दिखते, जिसे उसने फॉलो कर रखा है।उनकी मांग है कि फॉलोवर्स के कंटेंट प्राथामिकता से दिखाया जाए।
- वहीं, इस फीचर को टेस्ट करने वाले कई यूजर्स ने तो यह भी बताया कि जब उन्होंने Posts from people I follow (मेरे द्वारा फॉलो किए गए लोगों के पोस्ट) वाले ऑप्शन को खोजने की कोशिश, तो उन्हें ऐसा कुछ सेटिंग्स में मिला ही नहीं।
- ऐसे में कई क्रिएटर्स और बिजनेस अकाउंट्स के लिए यह निराशाजनक हो सकता है, क्योंकि उनके फॉलोअर्स तक उनका कंटेंट हमेशा नहीं पहुंच पाता।
Instagram stories and DM personal sharing shift: दोस्तों के पोस्ट क्यों हो गए गायब?
- इस बात को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब खुद इंस्टाग्राम चीफ एडम मोसेरी ने थ्रेड्स पर एक पोस्ट शेयर करके दिया है। उन्होंने माना कि एक दौर था जब किसी अकाउंट को फॉलो करना ही इंस्टाग्राम के अनुभव को तय करता था, लेकिन अब वक्त बदल चुका है।
- मोसेरी ने इसके पीछे यूजर बिहेवियर की वजह बताई है। उनका कहना है कि अब लोग अपने पर्सनल पोस्ट और फोटो मुख्य फीड पर शेयर करने के बजाय स्टोरीज और डायरेक्ट मैसेजेस में ज्यादा शेयर कर रहे हैं।
- इस वजह से उनके फीड पर एक्टिविटी काफी कम हो गई थी। इसी गैप को भरने के लिए एल्गोरिदम रेकमेंडेशन्स को फीड का बड़ा हिस्सा बनाया गया, ताकि यूजर्स को उन लोगों का भी बेहतरीन कंटेंट दिख सके जिन्हें उन्होंने कभी फॉलो नहीं किया है।
Meta algorithmic recommendations:यूजर अनुभव को बेहतर बनाने पर फोकस
कंपनी का कहना है कि नए पर्सनलाइजेशन टूल्स का उद्देश्य लोगों को उनकी रुचियों के मुताबिक बेहतर कंटेंट उपलब्ध कराना है। इससे यूजर्स अपने फीड अनुभव को अधिक सटीक तरीके से नियंत्रित कर पाएंगे और अनचाहे कंटेंट को कम देखेंगे।
Instagram feed algorithm: क्या सभी यूजर्स को मिलेगा फायदा?
यह फीचर धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले समय में अधिकतर यूजर्स तक पहुंचेगा। इसके बाद इंस्टाग्राम का फीड पहले से ज्यादा कस्टमाइज्ड और यूजर-केंद्रित हो सकता है, जहां सभी अपनी पसंद के अनुसार कंटेंट देख सकेंगे।