Instagram में आया नया अपडेट, अब हैशटैग भी कर सकेंगे फॉलो

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Dec 2017 04:17 PM IST
Instagram update, lets you follow hashtags as well as accounts
instagram hashtags

    Instagram में नया अपडेट जारी किया है इसके बाद अब आप हैशटैग भी फॉलो कर सकेंगे।

    इससे पहले केवल अकाउंट्स को ही फॉलो करने का ऑप्शन था। यह फीचर इंस्टाग्राम पर इंगेजमेंट बढ़ाने और फोटो के वायरल होने में मदद करेगा।

    दरअसल अभी तक यूजर्स केवल अकाउंट्स को फॉलो करते, जबकि इंस्टाग्राम पर हैशटैग भी बहुत शेयर होते हैं। वहीं अब नए अपडेट के बाद आप किसी भी हैशटैग पर टैप करके आसानी से फॉलो कर सकेंगे। इसके अलावा आप हैशटैग को सर्च करके भी उसे फॉलो कर सकेंगे।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp के 7 ट्रिक नहीं जानते हैं तो व्हाट्सऐप चलाना बेकार है

    आपके द्वारा फॉलो किए गए हैशटैग से रिलेटेड वीडियो और फोटो आपकी फीड में दिखने लगेंगे। वहीं हैशटैग के साथ शेयर की गई स्टोरीज, स्टोरीज बार में दिखेगी। साथ ही अगर आपको कोई हैशटैग पसंद नहीं आ रहा है तो आप कभी भी उसे अनफॉलो कर सकते हैं।

    और पढ़ें...