इंस्टाग्राम अकाउंट कोई भी करा सकेगा वेरिफाइड, ऐसें करें अप्लाई

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 29 Aug 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन

    इंस्टाग्राम ने एक लंबी टेस्टिंग के बाद अपने सभी यूजर्स को अकाउंट वेरिफाई कराने का विकल्प दे दिया है। अब कोई भी इंस्टाग्राम यूजर अपने अकाउंट को ब्लू टिक के साथ वेरिफाई करा सकता है। फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम नेअकाउंट वेरिफिकेशन को सिक्योरिटी फीचर बताया है। खास बात यह है कि आप इंस्टाग्राम एप से ही अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इंस्टाग्राम अकाउंट को वेरिफाई करने का तरीका।

    इंस्टाग्राम अकाउंट कैसे कराएं वेरिफाई?

    verified badge on Instagram
    verified badge on Instagram

    सबसे पहले आपको बता दें इंस्टाग्राम अकाउंट वेरिफिकेशन फीचर केवल आईओएस यूजर्स के लिए शुरू हुआ है। अगर आप एक एंड्रॉयड यूजर हैं तो आपको अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। अगर आप एक आईफोन यूजर हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को वेरिफाई कराना चाहते हैं तो सबसे पहले एप को अपडेट करें। इसके बाद अकाउंट में सेटिंग्स में जाएं। अब आपको Request Verification का विकल्प मिलेगा। इसके बाद आपसे इंस्टग्राम आईडी, नाम और फोटो के साथ एक पहचान पत्र मांगा जाएगा। इसके बाद इंस्टाग्राम आपके आवदेन की समीक्षा करेगा और आपको कंफर्मेंशन का ई-मेल मिल जाएगा।

    विज्ञापन

    गौरतलब है कि इंस्टाग्राम में ब्लू टिक की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से हुई। सबसे पहले कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में ही इसकी टेस्टिंग की। टेस्टिंग के दौरान इंस्टाग्राम ने कहा था कि इस फीचर को प्लेटफॉर्म पर पारदर्शिता और फेक अकाउंट्स को रोकने के लिए लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें