Instagram में आ रहा है वीडियो कॉलिंग फीचर, व्हाट्सऐप को मिलेगी टक्कर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 31 Jan 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Instagram likely to launch Video Calling Feature soon
instagram

    इंस्टाग्राम पर काफी समय से यूजर्स डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर का आनंद ले रहे हैं, वहीं अब खबर है कि इंस्टाग्राम में वीडियो कॉलिंग का भी फीचर आ रहा है। इसकी जानकारी एक स्क्रीनशॉट से मिली है। इंस्टाग्राम में वीडियो कॉलिंग फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है, हालांकि कंपनी ने इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। बता दें कि इससे पहले इंस्टाग्राम का प्रतिद्वंदी ऐप स्नैपचैट पहले से ही वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन दे रहा है।

    इंस्टाग्राम में वीडियो कॉलिंग फीचर की जानकारी व्हाट्सऐप फैन ब्लॉग WABetaInfo पर मिली है। ब्लॉग में एक स्क्रीनशॉट भी है जिससे पता चल रहा है कि डायरेक्ट मैसेज के साथ ही वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन मिलेगा। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में यह फीचर लाइव हो जाएगा और यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए होगा। वहीं एक अंग्रेजी वेबसाइट द्वारा पूछे गए सवाल पर इंस्टाग्राम के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे इस पर फिलहाल कुछ भी कॉमेंट करना नहीं चाहते हैं।

    विज्ञापन
    Instagram में आ रहा है वीडियो कॉलिंग फीचर, व्हाट्सऐप को मिलेगी टक्कर

    बता दें कि Instagram ने हाल ही में एक नया फीचर लास्ट सीन जारी किया है। अब आपको एक बार फिर से नया अपडेट जारी किया है। नए अपडेट के बाद आपको व्हाट्सऐप जैसा ही इंस्टाग्राम में भी पता चल जाएगा कि कोई यूजर्स लास्ट कितने बजे तक एक्टिव था। हालांकि यह फीचर आपको न्यूज फीड में नहीं दिखेगा। इसके लिए आपको इंस्टाग्राम मैसेजिंग सेक्शन में जाना होगा। लास्ट सीन या लास्ट एक्टिव फीचर फेसबुक मैसेंजर और WhatsApp में बहुत पहले से ही है। वहीं अब फेसबुक ने इसे अपने प्लेटफॉर्म Instagram के लिए भी जारी किया है। बता दें कि इंस्टाग्राम फेसबुक के स्वामित्व में है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें