अपडेट हुआ Instagram Edits: अब एडिटिंग होगी पहले से ज्यादा आसान, जानें कैसे एक क्लिक में ट्रांसलेट होंगे कैप्शन
सार
Meta Edits:
इंस्टाग्राम ने वीडियो क्रिएशन और एडिटिंग एप Edits के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। इससे वीडियो एडिटिंग से पहले से आसान और तेज हो सकेगी। आइए जानते हैं ये कौन से अपडेट्स हैं और इससे आपको क्या फायदा मिलेगा?
विज्ञापन

विस्तार
Instagram Edits Update:
मेटा ने अपने वीडियो एडिटिंग एप इंस्टाग्राम एडिट्स मे कई नए शानदार फीचर्स जोड़े हैं। इस अपडेट में द्विभाषी कैप्शन, क्लिप लॉकिंग, बेहतर टेम्प्लेट्स और नए समर-थीम्ड साउंड इफेक्ट्स जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। कंपनी का कहना है कि इन नए टूल्स का उद्देश्य वीडियो एडिटिंग को आसान बनाना और क्रिएटर्स को ज्यादा भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचने में मदद करना है।
अपडेट में क्या-क्या खास है?
टेम्प्लेट्स हुए पहले से ज्यादा एडवांस
- इतना ही नहीं इंस्टाग्राम एडिट्स में अब यूजर्स को ओवरले सपोर्ट नए टेम्प्लेट्स भी मिलेंगे। इससे क्रिएटर्स टेक्स्ट, स्टिकर्स, ग्राफिक्स और दूसरे विजुअल एलिमेंट्स के साथ अपने कस्टम टेम्प्लेट तैयार कर सकेंगे।
- इससे एक जैसी वीडियो स्टाइल बनाए रखना आसान होगा और बार-बार एडिटिंग करने में समय भी बचेगा।
क्लिप लॉक फीचर से नहीं बिगड़ेगी एडिटिंग
- मेटा ने एप में क्लिप लॉकिंग फीचर भी जोड़ा है। इसके जरिए यूजर किसी खास वीडियो क्लिप को टाइमलाइन पर लॉक कर सकता है। लॉक होने के बाद बाकी हिस्सों की एडिटिंग करते समय वह क्लिप अपनी जगह से नहीं हिलेगी।
- लंबे और जटिल वीडियो एडिट करने वाले क्रिएटर्स के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
अपडेट के साथ मेटा ने नए समर-थीम्ड साउंड इफेक्ट्स भी जोड़े हैं। इनका इस्तेमाल करके यूजर्स अपने रील्स और शॉर्ट वीडियो को मौसमी थीम की तरह कर सकते हैं, इससे वीडियो और आकर्षक बनेंगे।
विज्ञापन
इन फीचर्स से क्या होगा?
- मेटा का कहना है कि कंपनी लगातार नए-नए फीचर्स जोड़ रही है। इंस्टाग्राम एडिट, मेटा का वीडियो एडिटिंग एप है, जिसे कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
- नए अपडेट के बाद यूजर्स को अधिक लचीलापन मिलेगा और वे कम समय में बेहतर क्वालिटी का कंटेंट तैयार कर सकेंगे।