Instagram: इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया नया फीचर, अब प्रोफाइल में एड कर सकेंगे म्यूजिक, जानें तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Aug 2024 11:52 AM IST
सार

Instagram ने प्रेस रिलीज में कहा है कि अब सभी यूजर्स अपनी प्रोफाइल में 30 सेकेंड का म्यूजिक एड कर सकते हैं। एक बार म्यूजिक एड होने के बाद यह तब तक नहीं हटेगा जब तक यूजर्स उसे नहीं हटाएगा या रिप्लेस करेगा। यह फीचर क्रिएटर्स और प्रोफाइल दोनों के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Instagram Announces The Ability To Add Music To Your Profile here how
Instagram profile music - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने एक नया फीचर पेश किया है। Instagram का यह नया फीचर यूजर्स को अपनी प्रोफाइल में म्यूजिक एड करने की सुविधा देता है। Instagram ने इस नए फीचर की जानकारी प्रेस रिलीज के जरिए दी है।

    Instagram ने प्रेस रिलीज में कहा है कि अब सभी यूजर्स अपनी प्रोफाइल में 30 सेकेंड का म्यूजिक एड कर सकते हैं। एक बार म्यूजिक एड होने के बाद यह तब तक नहीं हटेगा जब तक यूजर्स उसे नहीं हटाएगा या रिप्लेस करेगा। यह फीचर क्रिएटर्स और प्रोफाइल दोनों के लिए उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    • सबसे पहले इंस्टाग्राम एप को अपडेट करें।
    • अब “Edit profile” पर क्लिक करें।
    • इसके बाद “Add music to your profile” पर क्लिक करें।
    • अब अपना पसंदीदा गाना चुनें या फिर “For You” में से कोई एक म्यूजिक चुनें।
    • अब सेलेक्ट करें कि आपको किसी म्यूजिक का कौन-सा हिस्सा प्रोफाइल में एड करना है।
    • अब 30 सेकेंड की क्लिप सेलेक्ट करें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें