Fact Check: लौंग, कपूर और अजवायन सूंघने से बढ़ता है ऑक्सीजन लेवल, क्या कहते हैं डॉक्टर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 19 Apr 2021 02:10 PM IST
सार

अजवायन, कपूर, लौंग और नीलगिरी का मिश्रण बंद नाक को खोलने में सहायक है। इस मिश्रण की पोटली को सूंघने से बंद नाक खुल जाते हैं।

विज्ञापन
Inhaling camphor lavang ajwain and eucalyptus oil DOES NOT increase blood oxygen level FACT CHECK OF VIRAL MESSAGE
FACT CHECK - फोटो : social media

    विस्तार

    सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कपूर, लौंग और अजवाइन का मिश्रण में नीलगिरी के तेल मिलाकर पोटली बनाकर सूंघने से ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस वायरल मैसेज को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी अपने फेसबुक वॉल पर शेयर किया है। उसके बाद कई अन्य लोग भी इस मैसेज को खूब शेयर कर रहे हैं, लेकिन क्या इसमें कोई सच्चाई है भी या नहीं, आइए जानते हैं...

    मुख्तार अब्बास नकवी ने क्या पोस्ट किया?

    मुख्तार अब्बास नकवी ने फेसबुक पर 'सेहत की पोटली' कैप्शन के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें एक पोटली में लौंग, अजवायन और तीन पोटलियां दिख रही हैं। साथ में एक खुली पोटली दिख रही है जिसमें लौंग और अजवायन दिख रहे हैं। नीचे अंग्रेजी में लिखा है,'Camphor, lavang, ajwain, few drops eucalyptus oil. Make potli and keep smelling it throughout the day. This helps increase oxygen levels and congestion. This potli is given to tourists in Ladakh when oxygen levels are low. It’s a home remedy.'

    विज्ञापन

    सेहत की पोटली 👍💐Posted by Mukhtar Abbas Naqvi मुख्तार अब्बास नकवी on Saturday, April 17, 2021 हिंदी अनुवाद करें तो'कपूर, लौंग और अजवाइन का मिश्रण बनाकर इसमें कुछ बूंदे नीलगिरी के तेल को मिलाकर इस तरह की पोटली बना लें और अपने दिनभर के कामकाज के दौरान बीच-बीच में सूंघते रहें…यह ऑक्सीजन लेवल बनाए रखने में मदद करता है..! इस तरह की पोटली लद्दाख में पर्यटकों को दी जाती है जब ऑक्सीजन लेवल कम होता है..!'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मैसेज में क्या है दावा?

    वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है, 'कपूर, लौंग, अजवाईन, कुछ बूंदे नीलगिरी के तेल की पोटली बनाएं और इसे दिन और रात भर सूंघते रहें। ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। यह पोटली लद्दाख में पर्यटकों को तब दी जाती है जब ऑक्सीजन का स्तर कम होता है। यह एक घरेलू उपाय है...कृपया शेयर करें।' इस मैसेज को कई अन्य यूजर ने भी ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सएप पर शेयर किया है।

    दावे की सच्चाई क्या है?

    इस संबंध मेंअमर उजाला पड़ताल की टीमने दिल्ली स्थित आर्य वैद्यशाला कोट्टाक्कल (Arya Vaidya Sala Kottakkal) के चिकित्सक अनूप पी से बात की। डॉक्टर अनूप ने बताया कि यह दावा सही है। अजवायन, कपूर, लौंग और नीलगिरी का मिश्रण बंद नाक को खोलने में सहायक है। इस मिश्रण की पोटली को सूंघने से बंद नाक खुल जाते हैं। फेफड़ों की जकड़न कम होती है और ऑक्सीजन लेवल में भी सुधार होता है।

    अमर उजाला पड़ताल में मुख्तार अब्बास नकवी और अन्य यूजर्स द्वारा सोशल मीडिया पर किया जाने वाला यह दावा सही निकला है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें