IND vs PAK: पाक की हार के बाद IIT बाबा को मिला 'पनौती' का टैग, MBA चायवाले ने कहा- मैंने रिजाइन कर दिया
इस भविष्यवाणी का जवाब देते हुए, प्रफुल्ल बिल्लोर ने ट्विटर पर लिखा, "मैंने हाल ही में अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। अब यह सब तुम्हारा है !! राम राम, जय श्री राम #IITianBaba #INDvsPAK #ViratKohli𓃵 #ChampionsTrophy"

विस्तार
सोशल मीडिया किसी को भी तुरंत सुपरहिट करवा सकता है और उसे तुरंत जमीन पर पटक भी सकता है। हमने इसका प्रमाण रानू मंडल से लेकर तमाम सोशल मीडिया स्टार के साथ देखा है और अब महाकुंभ में वायरल हुए आईआईटीयन बाबा आजकल सोशल मीडिया के लिए स्टार बने हुए हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इनका भी जलवा खत्म हो रहा है, हालांकि बाबा का जलवा कभी था ही नहीं।
प्रफुल्ल बिल्लोर तो आपको याद ही होंगे, अजी हां, हम उन्हीं एमबीए चायवाले की बात कर रहे हैं जो कि खुद को पनौती कहते हैं। प्रफुल्ल T20 विश्व कप 2024 के दौरान 'पानौती' मीम्स के सबसे बड़े चेहरे के रूप में वायरल हो गए थे। अब प्रफुल्ल बिल्लोर ने आईआईटीयन बाबा को अपना पनौती वाला टैग दे दिया है। दरअसल बाबा ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में भारत की हार की भविष्यवाणी की थी, लेकिन भारत मैच जीत गया।
आईटीशियन बाबा, असल नाम अभय सिंह, एक एयरोस्पेस इंजीनियर से संन्यासी बन गए हैं और उन्होंने कहा था, "इस बार इंडिया नहीं जीतेगी। विराट कोहली और सबको बोल दो कि जीत के दिखा दें। मैंने बोला नहीं जीतेगी इंडिया तो नहीं जीतेगी।" इस भविष्यवाणी का जवाब देते हुए, प्रफुल्ल बिल्लोर ने ट्विटर पर लिखा, "मैंने हाल ही में अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। अब यह सब तुम्हारा है !! राम राम, जय श्री राम #IITianBaba #INDvsPAK #ViratKohli𓃵 #ChampionsTrophy"
- India Pakistan Match: पाकिस्तानियों ने अपनी ही टीम की बखिया उधेड़ी, शोएब से लेकर आमिर-अकरम तक सबने उठाए सवाल
- ICC Champions Trophy: Pakistan की करारी हार पर पाकिस्तानियों में छाई मायूसी! | Amar Ujala |
- IND vs PAK: सोशल मीडिया पर छाए विराट कोहली, सचिन-युवी से लेकर राहुल गांधी-आनंद महिंद्रा तक ने दी प्रतिक्रियाएं
- IND vs PAK: पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटा विराट कोहली का कवर ड्राइव; इस शॉट से क्यों है इतना प्यार? खुद खोला राज