US: ‘आव्रजन सुधार को राजनीतिक हथकंडे के रूप में किया इस्तेमाल,’ व्हाइट हाउस का रिपब्लिकन पार्टी पर बड़ा आरोप
प्रेस सचिव ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बाइडन ने अपने प्रशासन के पहले ही दिन व्यापक आव्रजन कानून पेश किया था। इससे समझ आता है कि उन्होंने इस मुद्दे को कितनी गंभीरता से लिया।

विस्तार
व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका की अप्रवासी प्रणाली (Immigration system) को आधुनिकीकरण करने की आवश्यकता है। वहीं, विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने व्यापक आव्रजन सुधार को राजनीतिक चाल और राजनीतिक हथकंडे के रूप में इस्तेमाल किया है। इतना ही नहीं बाइडन प्रशासन ने कहा कि रिपब्लिकन की दिलचस्पी मुद्दे को हल करने में नहीं है।
बातचीत के लिए भी तैयार नहीं
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जैसा कि हमने देखा है रिपब्लिकन इसे एक राजनीतिक चाल, राजनीतिक हथकंडे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही इस पर बातचीत करने के लिए भी तैयार नहीं हुए हैं। पियरे ने कहा कि आप जानते हैं आव्रजन जज और शरणार्थी अधिकारियों की आवश्यकता है। सीमा सुरक्षा के लिए अधिक वित्तपोषण की जरूरत है।
राजनीतिक तमाशा चाहते हैं
उन्होंने व्यापक आव्रजन सुधार खासतौर से कानूनी आव्रजन पर एक सवाल के जवाब में आरोप लगाया कि हमने इस कानून में ऐसा ही कुछ रखा है, लेकिन वे राजनीतिक तमाशा चाहते हैं जैसा कि हमने देशभर में गवर्नरों और मेयरों को करते देखा है।
बाइडन ने मामले की गंभीरता को समझा
प्रेस सचिव ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बाइडन ने अपने प्रशासन के पहले ही दिन व्यापक आव्रजन कानून पेश किया था। इससे समझ आता है कि उन्होंने इस मुद्दे को कितनी गंभीरता से लिया। पियरे ने कहा कि बाइडन को समझ आ गया था कि व्यवस्था को तोड़ा गया है। इसलिए इसे आधुनिक बनाने की आवश्यकता है।