Social Media: सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं तो इन बातों को गांठ बांध लें, फायदे में रहेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Nov 2024 09:34 AM IST
सार

Social Media का अगर सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए, तो यह कई समस्याओं का कारण बन सकता है। सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय इन आम गलतियों से बचना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं..

विज्ञापन
If you use social media then keep these things in mind
Social Media - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    सोशल मीडिया आज हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। यह न केवल हमें दुनिया से जोड़ता है, बल्कि हमारे विचारों और प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच भी है। हालांकि, अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए, तो यह कई समस्याओं का कारण बन सकता है। सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय इन आम गलतियों से बचना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं...

    • व्यक्तिगत जानकारी साझा करना- सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी (जैसे मोबाइल नंबर, पता, बैंक डिटेल्स) कभी साझा न करें। इससे धोखाधड़ी, साइबर अपराध और पहचान उजागर होने का खतरा रहता है।
    • अनजान लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना- ऐसे लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें जिन्हें आप नहीं जानते। अनजान लोगों से जुड़ने के बाद आप साइबर स्टॉकिंग, फिशिंग और धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें