फेसबुक पर ऐसे बंद करें अनचाहे नोटिफिकेशन

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Sun, 21 Aug 2016 05:23 PM IST
how to stop unwanted notification in facebook
फेसबुक

    फेसबुक पर जब भी नए फीचर आते हैं तो उनके लिए सभी को नोटिफिकेशन आने लगते हैं। डिफॉल्ट प्राइवेसी सेटिंग को नकारते हुए ये नोटिफिकेशन शुरू हो जाते हैं। फेसबुक लाइव को हाल ही में लॉन्च किया गया है और उसकी कोशिश है कि वीडियो की दुनिया में वो यूट्यूब की तरह ही जाना जाए। कोई भी अपने वीडियो को फेसबुक पर दोस्तों के लिए ब्रॉडकास्ट कर सकता है जो उसे खत्म होने के बाद शेयर कर सकते हैं। इससे किसी के भी वीडियो को परिवार या दोस्तों के ग्रुप में पहुंचना अब बहुत आसान हो गया है।

    लेकिन अनचाहे वीडियो के नोटिफिकेशन आपके स्मार्टफोन के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं।

    नोटिफिकेशन बंद करना मुश्किल काम नहीं है

    फेसबुक
    फेसबुक

    ऐसे नोटिफिकेशन को बंद करना बहुत मुश्किल काम नहीं है। फेसबुक अकाउंट पर लॉग इन करके अपनी स्क्रीन के सभी दाहिनी तरफ ड्राप डाउन वाला जो एरो दिख रहा है उस पर क्लिक कीजिए और फिर 'सेटिंग' को चुनिए। उसे चुनने के बाद आपको 'नोटिफिकेशन' दिखाई देगा जिसके बाद आपको 'ऑन फेसबुक' को चुनना पड़ेगा। उसके बाद 'लाइव वीडियो सेटिंग' दिखाई देगा जहां पर 'ऑल ऑफ' के विकल्प को चुन लीजिए।

    फेसबुक लाइव का कोई भी नोटिफिकेशन आपको नहीं दिखाई देगा

    फेसबुक पर ऐसे बंद करें अनचाहे नोटिफिकेशन

    सेटिंग में ये बदलाव करने के बाद फेसबुक लाइव का कोई भी नोटिफिकेशन आपको नहीं दिखाई देगा। अगर कोई आपको अपने फेसबुक लाइव सेशन के लिए इनवाइट करता है और आप उससे वो इनवाइट नहीं चाहते हैं तो फेसबुक पर 'ब्लॉक ऐप इनवाइट' को चुन लीजिए और फिर जो भी ये इनवाइट भेज रहा है उसका नाम साथ में दे दीजिए वो इनवाइट दुबारा नहीं आएंगे। स्मार्टफोन पर अगर आप फेसबुक इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये जानना बहुत जरूरी है कि उससे जितनी जानकारी के लिए इजाजत फेसबुक आपसे लेता है वो कोई भी ऐप नहीं लेता है।

    इसलिए फेसबुक के ऐप को स्मार्टफोन पर इस्तेमाल करने के पहले एक बार जरूर सोच लीजिए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें