Privacy Tips: इंस्टाग्राम और फेसबुक को नहीं देना चाहते अपनी पर्सनल जानकारी तो ऑन कर लें ये सेटिंग

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 26 Oct 2023 10:16 AM IST
सार

यह एक प्राइवेसी सेटिंग है जो यूजर्स को उन डाटा को देखने और नियंत्रित करने की अनुमति देती है जो एप और वेबसाइट मेटा प्लेटफार्म के साथ साझा करते हैं।

How to stop Instagram and Facebook from tracking your internet activity in hindi
Social Media - फोटो : iStock

    विस्तार

    अब तक सोशल मीडिया फर्म मेटा को लगातार यूजर्स के व्यक्तिगत डाटा के उल्लंघन के आरोपों का सामना करना पड़ा है। कंपनी पर यूजर्स की ऑनलाइन गतिविधियों को ट्रैक करने और उन्हें व्यक्तिगत विज्ञापन के लिए इस्तेमाल करने और अन्य कंपनियों को बेचने के भी आरोप हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप बैग खोजते हैं, तो आपको कुछ ही देर बाद विभिन्न कंपनियों के बैग के विज्ञापन दिखना शुरू हो सकते हैं। इससे न केवल गोपनीयता संबंधी चिंताएं बढ़ती हैं बल्कि यह काफी कष्टप्रद भी है। इस समस्या का समाधान मिल गया है क्योंकि अब प्राइवेसी को मजबूत करने और यूजर्स को उनकी ऑनलाइन एक्टिविटी पर नियंत्रण देने के लिए मेटा ने एक्टिविटी ऑफ-मेटा टेक्नोलॉजीज पेश किया है।

    क्या है एक्टिविटी ऑफ-मेटा टेक्नोलॉजीज?

    यह एक प्राइवेसी सेटिंग है जो यूजर्स को उन डाटा को देखने और नियंत्रित करने की अनुमति देती है जो एप और वेबसाइट मेटा प्लेटफार्म के साथ साझा करते हैं। इसमें व्यवसायों और संगठनों के साथ बातचीत के बारे में जानकारी शामिल है, जैसे कि उनके एप्स या वेबसाइटों पर जाना। यानी कोई यूजर्स प्लेटफार्म पर क्या-क्या करता है यह सब जानकारी मेटा रिकॉर्ड करना है और अब इन जानकारियों को यूजर्स कंट्रोल कर सकते हैं और मेटा द्वारा इसके एक्सेस को रोक करते हैं।

    यूजर्स इस टूल का उपयोग यह देखने के लिए कर सकते हैं कि कौन से व्यवसाय मेटा को डाटा भेज रहे हैं, विशिष्ट व्यवसायों को डिस्कनेक्ट कर सकते हैं, या सभी डाटा हटा सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें