Twitter Account: ट्विटर पर फर्जी अकाउंट की पहचान कैसे करें? ये हैं सबसे आसान तरीके
ट्विटर पर सबसे बड़े बदलाव के रूप में ब्लू टिक के लिए पेड मेंबरशिप प्रोग्राम को जारी करना है। इस प्रोग्राम को बॉट्स अकाउंट और ट्रोल्स को रोकने के लिए लाया गया था, लेकिन इस प्रोग्राम का गलत और फेक जानकारी फैलाने के लिए इस्तेमाल किया गया।

विस्तार
एलन मस्क ने ट्विटर के नेतृत्व को संभालने के बाद कंपनी को "विश्व के बारे में जानकारी का सबसे विश्वसनीय स्रोत" में बदलने की आवश्यकता पर जोर दिया है। हालांकि, उन्होंने ट्विटर खरीदने के बाद से अब तक कई बड़े बदलाव भी किए हैं, लेकिन ये बदलाव उनके लक्ष्य की ओर जाते हुए नहीं दिख रहे हैं। ट्विटर पर सबसे बड़े बदलाव के रूप में ब्लू टिक के लिए पेड मेंबरशिप प्रोग्राम को जारी करना है। इस प्रोग्राम को शुरू में बॉट्स अकाउंट और ट्रोल्स को रोकने के लिए लाया गया था, लेकिन इस प्रोग्राम का गलत और फेक जानकारी फैलाने के लिए इस्तेमाल किया गया। यानी अब ट्विटर पर फेक अकाउंट की पहचान करना और मुश्किल काम हो गया है। इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ तरीके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से फर्जी अकाउंट की पहचान कर सकेंगे। चलिए जानते हैं।
ट्विटर पर अकाउंट का नाम, अकाउंट क्रिएट करने की तारीख और फॉलोअर्स की संख्या देखें। इस बात का भी ध्यान रखें कि अकाउंट को कौन फॉलो कर रहा है।
चेक करें कि ब्लू टिक पेड है कि इसे वेरिफिकेशन के बाद प्राप्त किया गया है। इसकी जानकारी आपको अकाउंट की डिटेल्स में दिख जाएंगी। अकाउंड के पॉप-अप में आपको यदि "यह खाता सत्यापित है क्योंकि इसने ट्विटर ब्लू की सदस्यता ली है" लिखा दिखता है, तो समझ जाइये की यह अकाउंट पेड ब्लू टिक वाला है। वहीं अकाउंट में "यह खाता सत्यापित है" लिखा है तो यह अकाउंट वेरिफाइड है। बता दें कि ट्विटर सरकार, समाचार, मनोरंजन और अन्य कैटेगरी के लिए अकाउंट वेरिफिकेशन और नॉटेबिलिटी प्रदान करता है।