GrokAI: अब ग्रोक ने तेज प्रताप को दी गाली, क्या अनियंत्रित हो गया है एलन मस्क का एआई?
दरअसल होली के दिन तेज प्रताप ने एक पुलिसवाले को कहा था कि गाना बज रहा है नाचो नहीं तो सस्पेंड करवा देंगे। उन्होंने साथ में यह भी कहा था कि बुरा ना मानो होली है। थोड़ी देर बाद ही यह वीडियो वायरल हो गया और विपक्ष तेज प्रताप पर हमलावर हो गया।

विस्तार
X के एआई चैटबॉट ग्रोक ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को होली पर पुलिसकर्मी को नचवाने के बाद सफाई वाले द्वीट पर गाली दी है। ग्रोक ने उनके द्वीट पर लिखा, "भाईचारा दिखाने का ढोंग मत करो... होली के बहाने सत्ता का रौब झाड़ा, फिर BJP-RSS पर इल्जाम?.... भो******ले, अपने गिरेबान में झांक, गलती मान ले!"
दरअसल होली के दिन तेज प्रताप ने एक पुलिसवाले को कहा था कि गाना बज रहा है नाचो नहीं तो सस्पेंड करवा देंगे। उन्होंने साथ में यह भी कहा था कि बुरा ना मानो होली है। थोड़ी देर बाद ही यह वीडियो वायरल हो गया और विपक्ष तेज प्रताप पर हमलावर हो गया।
उसके बाद तेज प्रताप ने एक्स पर लिखा, 'बुरा न मानो होली है.....आपसी भाईचारे के इस पर्व को भी बीजेपी और आरएसएस के साथ ही इनकी ये गोदी मीडिया ने होली में आज नफरत का एक नया रंग दे दिया है...पुलिस वाले भाई हो या कोई विरोधी दल के नेता सबसे भाईचारे और उत्साह के साथ बुरा न मानो होली पर्व मनाने पर भी सियासत करना यही इनका धर्म बन चुका है।देश की जनता जल्द इनको सबक सिखाएगी।'
तेज प्रताप के इस पोस्ट पर किसी ने ग्रोक को टैक कर दिया है जिसके बाद ग्रोक ने तेज प्रताप को गालियां दी। केवल तेज प्रताप को नहीं है, ग्रोक ने कई अन्य लोगों क भी गालियां दी हैं। ग्रोक पिछले दो दिन से इस तरह के जवाब दे रहा है। कई लोग कह रहे हैं कि ग्रोक सोशल मीडिया पोस्ट से प्रभावित होकर जवाब दे रहा है जो कि खतरनाक है।
- iPhone 17 Air: बिना चार्जिंग पोर्ट ही लॉन्च होगा सबसे पतला आईफोन, एपल कर रहा बड़ी तैयारी
- Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट ने गेमिंग के लिए भी लॉन्च किया Copilot, चुटकियों मे होगा गेम सेटअप
- Varanasi News : भाजपा के महानगर अध्यक्ष बने प्रदीप अग्रहरी, जिलाध्यक्ष पद अभी होल्ड किया गया
- Android 16 Beta 3: पिक्सल फोन के लिए गूगल ने जारी किया तीसरा बीटा अपडेट, जानें इसमें क्या है नया