दादा-पोते की दुखभरी कहानी: एक की शुरू तो दूसरे की खत्म हो रही जिंदगी

सोशल मीडिया पर इन दिनों पर दादा-पोते की तस्वीर वायरल हो रही है। दिल को छू लेने वाली इस फोटो में हार्ट सर्जरी के बाद दादा अपने पोते को गोद में लिए हुए हैं। तस्वीर में इन दोनों के शरीर पर हार्ट सर्जरी के निशान भी दिख रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला अमेरिका के फीनिक्स शहर का है। यहां रहने वाले एलन हलस्टीड को अपने जीवनकाल में दो बार हार्ट सर्जरी से गुजरना पड़ा है। यह फोटो सोशल मीडिया पर उनकी बेटी ने डाली थी। उनकी बेटी के मुताबिक एलन का इलाज चल रहा है और वह जिदंगी के आखिरी क्षणों में हैं।
वहीं, 10 महीने पहले पैदा हुई एलन हलस्टीड के पोते, कोल्बी को भी जन्म से ही हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारी थी। कोल्बी को अपने 10 महीने के जीवन में 7 महीने अस्पताल में गुजारने पड़े हैं। पिछले हफ्ते ही कोल्बी की सफल हार्ट सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद दोनों दादा-पोते ने साथ में फोटो खिंचवाई।
एलन की बेटी ने यह फोटो फेसबुक पर साझा करते हुए लिखा कि जहां एक की जिंदगी खत्म हो रही है, वहीं दूसरे की शुरू हो रही है।