DeepFake: गले की फांस बना एआई, पीएम मोदी भी परेशान, सोशल मीडिया कंपनियों के साथ जल्द होगी सरकार की बैठक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 18 Nov 2023 04:49 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इससे परेशान हैं। हाल ही में उन्होंने कहा है कि उनका भी एक गरबा खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ है, जबकि उन्होंने कभी गरबा खेला ही नहीं है। पीएम मोदी के इस बयान के बाद डीपफेक अब राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है।

विज्ञापन
Govt to meet social media platforms on deepfake issue Details here in hindi
AI Deepfake Scam - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    एआई की मदद से तैयार किए जा रहे डीपफेक वीडियोज अब गले की फांस बनते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इससे परेशान हैं। हाल ही में उन्होंने कहा है कि उनका भी एक गरबा खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ है, जबकि उन्होंने कभी गरबा खेला ही नहीं है। पीएम मोदी के इस बयान के बाद डीपफेक अब राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है।

    अब डीपफेक के मुद्दे को लेकर सरकार जल्द ही सोशल मीडिया कंपनियों के साथ एक बैठक करने वाली है। इसकी जानकारी इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार जल्द ही डीपफेक मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों से मुलाकात करेगी। उन्होंने कहा कि अगर प्लेटफॉर्म डीपफेक को हटाने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाते हैं तो सेफ हार्बर इम्युनिटी क्लॉज लागू नहीं होगा।

    विज्ञापन

    वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार ने हाल ही में डीपफेक मुद्दे पर कंपनियों को नोटिस जारी किया था और प्लेटफार्मों ने जवाब दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि कंपनियों को ऐसी सामग्री पर कार्रवाई करने में अधिक आक्रामक होना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें