सोशल मीडिया पर बवाल: सरकार ने कहा- हैशटैग ब्लॉक करने के लिए फेसबुक को नहीं दिया कोई आदेश
29 अप्रैल को भी कई लोगों ने सोशल मीडिया पर विवादित हैशटैग चलाया जिसे फेसबुक ने ब्लॉक कर दिया। इसके बाद एक नया बवाल खड़ा हो गया

विस्तार
भारत सरकार ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया था कि सरकार के दवाब में आकर फेसबुक ने कुछ हैशटैग ब्लॉक किए थे। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने देसी माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू के जरिए कहा है कि कुछ खास हैशटैग को ब्लॉग करने के लिए सरकार की ओर से कोई आदेश नहीं दिया गया था। फेसबुक ने भी साफतौर पर कह दिया है कि कुछ हैशटैग गलती से ब्लॉक हुए थे।
मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 5 मार्च 2021 को वॉल स्ट्रीट जर्नल में “India Threatens Jail for Facebook, Whatsapp and Twitter Employees” शीर्षक से एक खबर प्रकाशित की गई थी जो कि पूरी तरह से भ्रामक और बेबुनियाद है। इस संबंध में वॉल स्ट्रीट जर्नल को इस खबर के लिए आधिकारिक खंडन भी भेजा है।

बता दें कि 29 अप्रैल को भी कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ हैशटैग चलाया जिसे फेसबुक ने ब्लॉक कर दिया। इसके बाद एक नया बवाल खड़ा हो गया और लोगों ने फेसबुक के खिलाफ हल्ला बोल दिया।
बवाल के बाद फेसबुक ने कहा कि सरकार विरोधी हैशटैग एक गलती की वजह से ब्लॉक हुआ था जिसे अब री-स्टोर कर दिया गया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इस संबंध में भी एक खबर प्रकाशित की थी जिसमें कहा गया था कि एक विवादित हैशटैग फेसबुक पर कई घंटों तक ब्लॉक था। सरकार के खिलाफ हैशटैग के साथ फेसबुक पर कोई पोस्ट करने पर यूजर्स को 'पोस्ट के कुछ कंटेंट हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड्स के खिलाफ हैं' का नोटिफिकेशन मिल रहा था।
- Xertz ने भारत में लॉन्च किया पहला स्मार्ट ग्लास, इनबिल्ट ईयरफोन से है लैस
- 108 मेगापिक्सल हुआ पुराना, शाओमी जल्द लॉन्च करेगी 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन
- Telegram में जल्द आने वाला है ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर
- Covid 19 Vaccine Registration: रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही क्रैश हुआ पोर्टल, जिसका हुआ रजिस्ट्रेशन उसे नहीं मिला स्लॉट