डाटा लीक से फ्रांस ने लिया सबक, लॉन्च करने वाला है WhatsApp जैसा मैसेंजर ऐप

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 17 Apr 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
France to launch WhatsApp like messenger app to minimise risk of data leaks
Emmanuel Macron

    Facebook के डाटा लीक के बाद से पूरी दुनिया में सोशल मीडिया पर प्राइवेसी को लेकर बहस हो रही है। इस मामले में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को भी तलब किया गया। वहीं अब फ्रांस सरकार एक सोशल मैसेजिंग ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जो पूरी तरह इन्क्रिप्टेड होगा। इसकी जानकारी फ्रांस के डिजिटल मिनिस्ट्री ने दी है। हालांकि यह ऐप सिर्फ सरकारी अधिकारियों के लिए होगा।

    फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रोन फेसबुक, व्हाट्सऐप और Telegram जैसे ऐप यूज करते हैं। इनमें से कोई भी पूरी तरह से इनक्रिप्टेड नहीं है। ऐसे में सरकारी डाटा लीक होने का खतरा है। डिजिटल मिनिस्ट्री के एक अधिकारी के मुताबिक लगभग कई बड़े अधिकारी इस ऐप की टेस्टिंग कर रहे हैं। इस ऐप को गर्मी के खत्म होने से पहले लॉन्च कर दिया जाएगा और सभी अधिकारियों के लिए अनिवार्ट कर दिया जाएगा। ऐप के नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

    विज्ञापन

    मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने बताया कि वे एक ऐसा इन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप चाहते हैं जिसे अमेरिका या रूस ट्रैक नहीं कर सकें। बता दें कि कैम्ब्रिज एनालिटिका के द्वारा फेसबुक के डाटा लीक के बाद से व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पर भी सवाल उठने लगे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें