Twitter: ब्लू टिक के लिए पैसे देने पर क्या कहती हैं भारत की पहली ट्विटर यूजर, कैसे की अकाउंट की शुरुआत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 08 Nov 2022 02:58 PM IST
सार

ट्विटर को 2006 में शुरू किया गया था। इस समय तक देश में कई लोग सोशल मीडिया के लिए ऑर्कुट एप का इस्तेमाल करते थे। भारत में सबसे पहले नैना रेडू नाम की महिला ने ट्विटर पर अकाउंट बनाया था।

विज्ञापन
first indian twitter user what indias first user says about twitter and paid blue tick
नैना रेडू - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीद लिया है। ट्विटर मालिक बनते ही मस्क ने कई बड़े बदलाव कर दिए हैं, जिनमें फर्म के शीर्ष अधिकारियों को हटाने से लेकर बड़ी छंटनी तक शामिल है। इन परिवर्तनों के बीच, ट्विटर वेरिफिकेशन के लिए सदस्यता शुल्क पर ट्विटर और मस्क को यूजर्स की भारी आलोचना झेलनी पड़ रही है। ब्लू टिक के लिए फीस को लेकर एक लेखक ने ट्विटर को गाली तक दे दी थी। इसके बाद फ्रांस के मंत्री ने भी वेरिफिकेशन फीस देने से इनकार किया। अब भारत में ट्विटर की पहली यूजर का जवाब भी सामने आया है, जो 2006 से ट्विटर का इस्तेमाल कर रही हैं।

    ट्विटर को 2006 में शुरू किया गया था। इस समय तक देश में कई लोग सोशल मीडिया के लिए ऑर्कुट एप का इस्तेमाल करते थे। भारत में सबसे पहले नैना रेडू नाम की महिला ने ट्विटर पर अकाउंट बनाया था। उस समय तक ट्विटर आधिकारिक रूप से लॉन्च भी नहीं हुआ था। दरअसल, नैना को ट्विटर प्लेटफोर्म से जुड़ने के लिए एक ईमेल प्राप्त हुआ था। इस समय तक ट्विटर, TWTTR नाम से जाना जाता था। नैना अब तक ट्विटर पर करीब 1,75,000 ट्वीट कर चुकी हैं।

    विज्ञापन

    नैना अब राजस्थान के जैसलमेर शहर में एक होटल में काम करती हैं। ट्विटर को लेकर वह कहती हैं कि उन्हें ट्विटर से जुड़ने के लिए एक ईमेल मिला था, जिसके बाद उन्होंने इसपर अपना अकाउंट बनाया। तब तक मुझे पता नहीं था कि ट्विटर इतना पॉपुलर हो जाएगा। उस समय तक ट्विटर का इस्तेमाल गिने-चुने लोग ही करते थे। शायद ही भारत में उस समय तक कोई भी ट्विटर का इस्तेमाल करता था। जब मैने ट्विटर पर अकाउंट बनाया तब मैं मुंबई में काम करती थी और इसके बाद करीब डेढ़ साल तक मैने ट्विटर का इस्तेमाल नहीं किया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें