कार्रवाई: फेसबुक पेज 'मैंगलोर मुस्लिम' पर FIR, आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Feb 2022 04:08 PM IST
सार

अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में मंगलुरु (कर्नाटक) पुलिस ने एक फेसबुक पेज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस फेसबुक पेज का नाम 'मैंगलोर मुस्लिम' है।

विज्ञापन
FIR registered against a Facebook page Mangalore Muslim for posting derogatory content
N Shashi Kumar, Police Commissioner, Mangaluru City - फोटो : ANI

    विस्तार

    अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में मंगलुरु (कर्नाटक) पुलिस ने एक फेसबुक पेज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस फेसबुक पेज का नाम 'मैंगलोर मुस्लिम' है। प्राथमिकी की जानकारी मंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने दी है। बता दें कि कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ विभिन्न याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है।

    कार्रवाई: फेसबुक पेज 'मैंगलोर मुस्लिम' पर FIR, आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

    बुधवार को सुनवाई के दौरान हिजाब का विरोध कर रहे उडुपी के प्री यूनिवर्सिटी (पीयू) कॉलेज के छात्रों की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एस नागनानंद ने अदालत को एक याचिकाकर्ता छात्रा की आधार कार्ड की फोटो दिखाई जिसमें उसने हिजाब नहीं पहना है। उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि यह दावा किया जा रहा है कि उन्हें हमेशा सार्वजनिक रूप से हिजाब पहनना चाहिए।

    विज्ञापन

    कर्नाटक हिजाब विवाद मामले में कन्नड़ अभिनेता और कार्यकर्ता चेतन कुमार को बेंगलुरु सिटी पुलिस ने हाल ही में बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। चेतन पर आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे एक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ उनके आपत्तिजनक ट्वीट कर दिया था। अभिनेता चेतन पर आईपीसी की 505 (2) और 504 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें