Fact Check: आपके पास है आधार कार्ड तो सरकार दे रही 4.78 लाख रुपये का लोन, जानें सच्चाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Feb 2024 04:14 PM IST
सार

सरकार की ओर से मिलने वाले लोन के लिए बहुत सारी शर्तें होती हैं। अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार आधार कार्ड पर 4,78,000 रुपये का लोन दे रही है।

Fact Check Is the government really giving a loan of Rs 4.78 lakh only on Aadhar card
Fact Check - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत में लोन लेने के लिए लोग काफी बेचैन रहते हैं और यदि यह लोन सरकार की ओर से मिल रहा हो तो लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं, हालांकि सरकार की ओर से मिलने वाले लोन के लिए बहुत सारी शर्तें होती हैं। अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार आधार कार्ड पर 4,78,000 रुपये का लोन दे रही है।

    व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार की ओर से 4.78 लाख रुपये का लोन मिल रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह लोन उन सभी लोगों को मिलेगा जिनके पास आधार कार्ड है। यदि इस दावे को सच माना जाए तो देश के 137.9 करोड़ आधार कार्ड धारकों को 4.78 लाख रुपये का लोन मिलेगा।

    प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि सरकार के नाम पर किया जा रहा यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। सरकार इस तरह का कोई लोन नहीं दे रही है। ऐसे मैसेज के झांसे में ना आएं और मैसेज के साथ मिलने वाले किसी भी लिंक पर क्लिक करके किसी एप को डाउनलोड ना करें और ना ही किसी को अपने बैंक की जानकारी साझा करें। आधार कार्ड किसी को ना दें।

    और पढ़ें...