फेसबुक यूजर्स के लिए खुशखबरी: अब बना सकेंगे 90 सेकेंड तक की FB रील्स, ये नए फीचर्स भी हुए लॉन्च
पहले Facebook पर केवल 60 सेकेंड तक की रील्स को अपलोड करने की लिमिट थी। क्रिएटर अब इंस्टाग्राम की तरह अपनी मेमोरी से आसानी से "रेडी-मेड" रील भी बना सकते हैं।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने यूजर्स के लिए नई सुविधा को जारी कर दिया है। कंपनी ने नए क्रिएटिव एक्सप्रेशन (Creative Expression) फीचर्स को लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से अब फेसबुक पर यूजर्स 90 सेकेंड तक की FB रील्स को अपलोड कर सकेंगे। बता दें कि पहले फेसबुक पर केवल 60 सेकेंड तक की रील्स को अपलोड करने की लिमिट थी। साथ ही क्रिएटर अब इंस्टाग्राम की तरह अपनी मेमोरी से आसानी से "रेडी-मेड" रील भी बना सकते हैं।
कंपनी ने फेसबुक पर अपने "मेटा फॉर क्रिएटर्स" अकाउंट से यह घोषणा की। कंपनी ने कहा कि अब फेसबुक यूजर्स एफबी रील्स में 90 सेकेंड तक की वीडियो को अपलोड कर सकेंगे, जो कि पहले केवल 60 सेकंड तक सीमित थी। कंपनी ने कहा कि क्रिएटर अब अपनी 'मेमोरी' से आसानी से "रेडी-मेड" रील भी बना सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे वे इंस्टाग्राम पर कर सकते हैं।
कंपनी ने एक नया "ग्रूव्स" फीचर भी पेश किया जो ऑटोमेटिक रूप से यूजर्स के वीडियो में स्पीड को गाने की ताल पर एलाइन और सिंक करता है। नए "टेम्पलेट्स" टूल के साथ, यूजर्स आसानी से ट्रेंडिंग टेम्प्लेट के साथ रील बना सकते हैं। बता दें कि यह फीचर्स पहले से ही मेटा के फोटो-वीडियो प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के लिए उपलब्ध हैं। अब इन्हें फेसबुक यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बता दें कि पिछले महीने ही मेटा ने घोषणा की थी कि कंपनी रील्स क्रिएटर्स को विज्ञापन देने के लिए मशीन लर्निंग मॉडल पर काम कर रही है। इस मॉडल का इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में अधिक पारदर्शिता प्रदान करने के लिए फेसबुक ‘Why am I seeing this ad?’ को अपडेट कर रहा है।
इसकी मदद से कंपनी विज्ञापनों को डिस्ट्रीब्यूट करने और उनका सिलेक्शन करने में मदद लेने वाली है। कंपनी ने कहा कि टूल यह बताएगा कि हमारी तकनीकों पर आपकी गतिविधि मशीन लर्निंग मॉडल को कैसे सूचित कर सकती है जिसका उपयोग हम आपके द्वारा देखे जाने वाले विज्ञापनों को आकार देने और डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए करते हैं।
- ChatGPT vs Bing Chat: चैटजीपीटी बनाम बिंग चैट में क्या है अंतर, किसका उपयोग है फायदे का सौदा? जानें सभी डिटेल
- Vi Recharge: वोडाफोन-आइडिया ने लॉन्च किया नया रिचार्ज प्लान, सालभर मिलेगा फ्री ओटीटी का मजा, जानें क्या है खास
- मिस्ड कॉल से ऐसे चेक करें अपना SBI अकाउंट बैलेंस
- SBI balance check: एक मिस्ड कॉल से चेक कर सकते हैं अपना एसबीआई अकाउंट बैलेंस, जान लें ये आसान तरीका