आपकी नजरों से नहीं बचेगी दोस्त की कोई भी पोस्ट, फेसबुक ने बदला ये फीचर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 12 Jan 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
Facebook Updates News Feed, Now user you will see less public content than Friends Posts
facebook news feed

    Facebook ने गुरुवार को बड़ा अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद न्यूज फीड में आपको दोस्तों के पोस्ट सबसे पहले दिखेंगे, उसके बाद ही जिन पेज को आपने लाइक किया है, उनकी फीड दिखेगी। फेसबुक के न्यूज फीड के प्रोडक्ट मैनेजर जॉन हेगमन ने बताया कि अब सोशल इंटरेक्शन और रिलेशनशिप को ज्यादा तवज्जो मिलेगी।

    उदाहरण के तौर पर अगर किसी परिवार का एक वीडियो क्लिप फेसबुक पर पोस्ट कियाा गया है तो वह किसी होटल और किसी सेलिब्रिटी के पोस्ट से ज्यादा महत्वपूर्ण है। जॉन ने बताया कि लोगों का आपस में जुड़ना ज्यादा जरूरी है। इसलिए यह अपडेट जारी किया गया है।

    विज्ञापन

    वहीं फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इस पर कहा है कि लोगों को एक साथ लाना और पूरी कम्यूनिटी को वास्तविक दुनिया में लाना हमारी प्राथमिकता है। फेसबुक के न्यूज फीड का यह अपडेट अगले एक सप्ताह में ग्लोबली जारी कर दिया जाएगा। अपडेट मिलने के बाद यूजर्स को बिजनेस, ब्रांड और न्यूज वेबसाइट्स के पोस्ट कम दिखेंगे, वहीं फ्रेंड्स के पोस्ट को प्राथमिकता मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें