फेसबुक ने भारतीय नेताओं के लिए शुरू की हॉटलाइन सर्विस, ऐसे करेगा काम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 12 May 2018 12:21 PM IST
Facebook starts cyber threats crisis email hotline for politicians and political parties in India
facebook security

    Facebook ने शुक्रवार को भारतीय नेताओं के लिए ई-मेल बेस्ड खास फीचर साइबर थ्रेट क्राइसिस का ऐलान किया है। इस फीचर की मदद से भारत के नेताओं और राजनीतिक पार्टियों को डाटा सिक्योरिटी के लिए हॉटलाइन सर्विस दी जाएगी। इसके अलावा फेसबुक भारत में होने वाले चुनावों के लिए एक इलेक्शन इंटिग्रिटी माइक्रोसाइट भी शुरू करने जा रहा है। इसकी जानकारी फेसबुक ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स को दी है।

    फेसबुक की इस हॉटलाइन सर्विस के तहत किसी भी तरह का डाटा लीक होने पर भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली कंप्यूटर इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम indiacyberthreats@fb.com पर शिकायत कर सकती है।

    वहीं फेसबुक ने बेहतर सिक्योरिटी के लिए साइबर सिक्योरिटी गाइट भी जारी की है। इसमें टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन और संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक ना करने की सलाह शामिल है। बता दें कि अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग पर प्राइवेसी पर सवाल उठाए थे जिसके बाद फेसबुक ने यह फैसला लिया है।

    फेसबुक एक अधिकारी बताया कि चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों और राजनेताओं के फेसबुक अकाउंट को निशाने पर लिया जा सकता है जिसे लेकर यह सिक्योरिटी हॉटलाइन शुरू की गई है। इसके तहत साइबर सिक्योरिटी गाइड के जरिए राजनीतिक पार्टियों को फेसबुक पेज और अकाउंट को सुरक्षित रखने का गुर सिखाया जाएगा।