Facebook ला रहा है नया फीचर, परेशान करने वाले दोस्तों की कर सकेंगे बोलती बंद
विज्ञापन

फेसबुक एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसकी मदद से आप अपने किसी ऐसे दोस्त को कुछ समय के लिए Mute कर सकेंगे जो आपको परेशान करते हैं या फिर जिनके पोस्ट आपको पसंद नहीं आते हैं।
एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूज फीड पर ज्यादा कंट्रोल देने के लिए फेसबुक यह कदम उठा रहा है। नए फीचर के बाद आप किसी दोस्त, पेज या ग्रुप के फीड को बिना अनफ्रेंड/अनफॉलो किए कुछ समय के लिए म्यूट कर सकेंगे। इस फीचर का नाम “snooze” दिया गया है। फीड को 30 दिन, 7 दिन या 24 घंटे के लिए म्यूट किया जा सकेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः Xiaomi Mi A1 की सेल आज, इसमें है डुअल कैमरा सेटअप
ऐसे करना होगा म्यूट
अगर आप किसी पेज या दोस्त के पोस्ट को म्यूट करना चाहते हैं तो इसके लिए उसकी टाइमलाइन पर जाना होगा और फिर उसके नाम के दाहिनी ओर दिख रहे 3 डॉट्स पर क्लिक करना होगाा। उसके बाद एक ड्रॉप डाउन मीनू खुलेगा जिसमें आपको स्नूज का ऑप्शन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन