Facebook ने भारत में लॉन्च किया अबतक का सबसे काम का फीचर, ऐसे करें एक्टिवेट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 26 Feb 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
Facebook roll out Face Recognition Privacy Feature, Here how to activate it
Facebook

    फेसबुक ने अपने यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए भारत में फेस रिकॉग्निशन फीचर लाइव कर दिया है। इस फीचर के अपडेशन के बाद दुनियाभर में कहीं भी यूजर्स की फोटो अपलोड होने पर उसे नोटिफिकेशन मिल जाएगी लेकिन इसके लिए यूजर्स को एक सेटिंग करनी पड़ेगी। इसके लिए फेसबुक आर्टफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा। इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि जिन फोटो में आपको टैग नहीं भी किया गया है लेकिन आपकी फोटो फेसबुक पर कहीं भी अपलोड हो रही है तो भी आपको नोटफिकेशन मिलेगी।

    फेसबुक ने अपने इस सिक्योरिटी फीचर को फेस रिकॉग्निशन नाम दिया है जो आपके फेस की पहचान करके आपको अलर्ट करेगा। नोटिफिकेशन में यूजर्स से पूछा जाएगा कि आप फोटो को अपलोड होने देना चाहते हैं या नहीं। अगर आप फोटो अपलोड होने देना नहीं चाहते हैं तो आप रिपोर्ट कर सकते हैं जिसके बाद फेसबुक आपकी फोटो को अपने प्लेटफॉर्म से हटा देगा।

    विज्ञापन

    अपने प्रोफाइल में ऐसे करें फेस रिकॉग्निशन ऑन

    Facebook
    Facebook

    सबसे पहले फेसबुक लॉगिन करें और फिर सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद आपको लेफ्ट साइड में फोटो में दिख रहे कई सारे ऑप्शंस मिलेंगे। इन्हीं में आपको प्राइवेसी वाले कॉलम में लैंग्वेज के नीचे फेस रिकॉग्निशन का बटन दिखेगा। उस पर क्लिक करके आप सेटिंग्स कर सकते हैं। इसके अलावा इसकी सेटिंग्स आप यहां से भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें