फेसबुक ने बदली नीति : 'लैब में बना कोरोना' ऐसे दावे वाली पोस्ट को नहीं करेगा डिलीट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 May 2021 07:57 PM IST
सार

पिछले साल दिसंबर में फेसबुक ने कहा था कि वह अपने प्लेटफॉर्म से उन सभी खबरों या पोस्ट को हटा देगा जिनमें वैक्सीन को लेकर गलत जानकारी होगी।

विज्ञापन
Facebook reverses policy updates that allows posts claiming Covid 19 was made in a lab
facebook covid 19 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सोशल मीडिया पर हर रोज करोड़ों पोस्ट होते हैं जिनमें से कुछ फर्जी होते हैं और कुछ सच भी होते हैं। सोशल मीडिया कंपनियों के लिए फर्जी पोस्ट को हटाना एक बहुत मुश्किल काम होता है, हालांकि फेसबुक, ट्विटर और गूगल जैसी कंपनियों ने इसके लिए कुछ टूल तैयार किए हैं। फेसबुक पर ऐसे कई पोस्ट पड़े हैं जिनमें दावा किया गया है कि कोरोना वायरस लैब में ही तैयार हुआ है। पहले फेसबुक ऐसे पोस्ट को डिलीट करता था लेकिन अब फेसबुक ने अपनी पॉलिसी बदल दी है और ऐसे पोस्ट को हटाने से मना कर दिया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस मानव निर्मित है।

    द हिल ने फेसबुक के प्रवक्ता के हवाले से यह रिपोर्ट प्रकाशित की है। द हिल से फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा है कि कोरोना की उत्पति को लेकर चल रही जांच और एक्सपर्ट की राय के बाद हमने इस पर बैन नहीं लगाने का फैसला लिया है। अब हम किसी भी ऐसे पोस्ट को डिलीट नहीं करेंगे जिसमें यह कहा जा रहा होगा कि कोरोना की उत्पति लैब से हुई है। प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि महामारी को लेकर हम स्वास्थ्य विशेषज्ञों से लगातार बात कर रहे हैं और अपनी पॉलिसी में बदलाव कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले कोरोना की लैब में उत्पति वाले पोस्ट को फेसबुक गलत मानता था और उसे हटा देता था।

    विज्ञापन

    बता दें कि पिछले साल दिसंबर में फेसबुक ने कहा था कि वह अपने प्लेटफॉर्म से उन सभी खबरों या पोस्ट को हटा देगा जिनमें वैक्सीन को लेकर गलत जानकारी होगी। हाल ही में कोरोना की लैब से उत्पति की रिपोर्ट सामने आई थी जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी खुफिया एजेंसियों से कहा है कि वह जितना जल्द हो सके इसका पता लगाएं कि कोरोना वायरस की उत्पति कहां से और कैसे हुई थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के पूर्व प्रमुख ने भी कहा है कि अभी तक जितने सबूत मिल रहे हैं वो इसी बात का इशारा कर रहे हैं कि चीन के वुहान में एक लैब में कोविड -19 उत्पन्न हुआ था, क्योंकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वायरस जानवर से इंसान में कैसे आया।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें