Facebook Messenger का यह फीचर होने जा रहा है बंद, नहीं भेज पाएंगे मैसेज

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 09 Aug 2023 12:36 PM IST
सार

मेटा के स्वामित्व वाले फेसबुक मैसेंजर (Facebook Messenger) को अब डिफॉल्ट एसएमएस मैसेजिंग एप के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Facebook Messenger SMS Messages feature going to be closed in September
Facebook Messenger - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    Facebook Messenger: यदि आप भी डिफॉल्ट मैसेजिंग के लिए फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। मेटा के स्वामित्व वाले फेसबुक मैसेंजर को अब डिफॉल्ट एसएमएस मैसेजिंग एप के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। कंपनी अगले महीने 28 सितंबर से एप से मैसेज को भेजने और रिसीव करने की सुविधा को बंद करने वाली है।

    डिफॉल्ट मैसेजिंग के लिए नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल

    मेटा के अनुसार, कंपनी अपने फेसबुक मैसेंजर को डिफॉल्ट एसएमएस मैसेजिंग के रूप में इस्तेमाल करने की सुविधा को बंद करने वाली है। यूजर्स 28 सितंबर के बाद अपने एप को अपडेट करने पर अपने सेल्युलर नेटवर्क द्वारा भेजे गए एसएमएस की सुविधा का लाभ नहीं ले सकेंगे।

    विज्ञापन

    हालांकि, यूजर्स अपने सेल्युलर नेटवर्क पर एसएमएस मैसेज को भेज और प्राप्त कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें नए डिफॉल्ट एसएमएस मैसेजिंग एप का इस्तेमाल करना होगा। यानी यूजर्स अन्य एप की मदद से मैसेज भेज और रिसीव कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्या डिलीट हो जाएंगे पुराने मैसेज?

    फेसबुक मैसेंजर से डिफॉल्ट एसएमएस मैसेजिंग की सुविधा बंद होने के बाद भी यूजर्स के पूराने मैसेज डिलीट नहीं होंगे। यूजर्स अन्य डिफॉल्ट एसएमएस एप को सिलेक्ट कर सकते हैं और वहां मैसेज हिस्ट्री को देख सकते हैं। कंपनी का कहना है कि पुराने एसएमएस मैसेज को अन्य एप में भी देखा जा सकेगा।

    कंपनी के अनुसार, सुविधा बंद होने के बाद अगर यूजर अपना नया डिफॉल्ट मैसेजिंग एप नहीं चुनते हैं, तो उनके एसएमएस मैसेज को ऑटोमेटिक एंड्रॉयड मैसेज एप या अन्य डिफॉल्ट मैसेजिंग एप में एड कर दिया जाएगा।

    बता दें कि मैसेंजर का एसएमएस इंटीग्रेसन फेसबुक द्वारा 2016 में मोबाइल फोन पर एपल के आईमैसेज और गूगल एंड्रॉयड मैसेज को टक्कर देने के लिए पेश किया गया था। जिन यूजर्स ने फेसबुक मैसेंजर को अपने डिफॉल्ट एप के रूप में सेट किया था, वे एप में अपने फेसबुक फ्रेंड्स द्वारा भेजे गए मैसेज के साथ-साथ एसएमएस भी देख पाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें