सावधान: अब यह कंपनी पढ़ेगी आपके मैसेज, Facebook ने कर दिया आपका सौदा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 Apr 2024 02:09 PM IST
सार

अब Facebook ने एक बड़ा सौदा कर लिया है और यह सौदा किसी सामान का नहीं, बल्कि आपके डाटा का है। Facebook ने नेटफ्लिक्स के साथ एक साझेदारी की है जिसके तहत प्राइवेट मैसेज के बदले डाटा का करार हुआ है।

विज्ञापन
Facebook has been accused of allowing Netflix to access users' private messages
FACEBOOK - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    इंटरनेट कंपनियां किसी की सगी नहीं हैं। तमाम इंटरनेट कंपनियां फ्री में सेवाएं देती हैं जो कि वास्तव में फ्री नहीं होती हैं। आपको भले ही लगता है कि आप फ्री में सेवाएं ले रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि आप सेवाओं के बदले उन्हें डाटा (अपनी जानकारी) दे रहे हैं।

    अब Facebook ने एक बड़ा सौदा कर लिया है और यह सौदा किसी सामान का नहीं, बल्कि आपके डाटा का है। Facebook ने नेटफ्लिक्स के साथ एक साझेदारी की है जिसके तहत प्राइवेट मैसेज के बदले डाटा का करार हुआ है। इस साझेदारी के तहत Facebook अपने मैसेंजर यूजर्स के निजी चैट का डाटा नेटफ्लिक्स को देगा और बदले में नेटफ्लिक्स अपने यूजर्स का डाटा फेसबुक को देगा।

    विज्ञापन

    इसका खुलासा एक दस्तावेज के सामने आने के बाद हुआ है। इस खुलासा मेटा द्वारा अपने स्ट्रीमिंग व्यवसाय को बंद करने के फैसले के बीच हुआ है। पिछले साल अप्रैल में फेसबुक वॉच पर रेड टेबल टॉक जैसे मूल शो भी शामिल थे। मेटा ने स्ट्रीमिंग व्यवसाय को खत्म करने का निर्णय लिया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें