फेसबुक लाया नया टूल, आपकी फोटो कोई नहीं कर सकता डाउनलोड, ना ही ले सकता है स्क्रीनशॉट

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Jun 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
Facebook Gives Users in India More Control Over Their Profile Pictures
Facebook

    फेसबुक यूजर्स को बेहतर सर्विस देने के लिए रोज नए-नए बदलाव कर रहा है। फेसबुक पर अभी तक सबसे बड़ी समस्या ये है कि आपकी प्रोफाइल फोटो और पोस्ट किए गए फोटो को कोई भी दूसरा यूजर डाउनलोड कर सकता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। फेसबुक ने यूजर्स की प्रोफइल फोटो को सिक्योर बनाने के लिए नया टूल पेश किया है।

    क्या है फेसबुक का प्रोफाइल पिक्चर सिक्योर टूल?

    Facebook
    Facebook

    फेसबुक के इस नए टूल से यूजर्स को अपनी फोटो पर प्राइवेसी लगाने का ऑप्शन मिलता है। यानी अपनी प्रोफाइल फोटो, कवर फोटो के लिए आप सेटिंग कर सकते हैं कि आपकी फोटो को कौन डाउनलोड और शेयर कर सकता है और कौन नहीं। इसके लिए प्रोफाइल पिक्चर गार्ड फीचर दिया गया है।

    विज्ञापन

    फिलहाल यह फीचर केवल भारत में लॉन्च हुआ है जल्द ही इसे दूसरे देशों में लॉन्च किया जाएगा। इस खास टूल को यूथ की आवाज, लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन जैसी संस्थाओं की मदद से डेवलप किया गया है, ताकि फेसबुक के यूजर्स सेफ रहे हैं और उनकी फोटो का गलत इस्तेमाल ना हो।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नए सिक्योर टूल में यूजर्स को मिलेंगे विकल्प

    Facebook
    Facebook

    फेसबुक के दूसरे यूजर्स आपकी प्रोफाइल फोटो को डाउनलोड नहीं कर सकते और ना ही मैसेंजर के जरिए शेयर कर सकते हैं।

    जो यूजर्स फेसबुक पर आपके फ्रेंड नहीं हैं वे आपको अपने साथ आपको टैग नहीं कर सकते।

    इसके अलावा प्रोफाइल पिक्चर की स्क्रीनशॉट लेने वालों को भी फेसबुक रोकेगा। फिलहाल यह फीचर एंड्रॉयड डिवाइस पर काम कर रहा है।

    साथ ही फेसबुक आपकी प्रोफाइल पर ब्लू बॉर्डर शिल्ड भी लगाएगा ताकि फोटो सिक्योर हो सके और उसका गलत इस्तेमाल ना हो।

    यूजर्स को अपनी फोटो पर वाटरमार्क टाइप का डिजाइन लगाने का भी विकल्प मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें