फेसबुक ने घृणा फैलाने वाले ग्रुपों से जुड़े करीब 200 अकाउंट डिलीट किए

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 06 Jun 2020 11:49 AM IST
सार
विज्ञापन
Facebook deleted more than 200 hundred accounted related to hate speech promoting groups
Facebook - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

    विस्तार

    फेसबुक ने श्वतों को सर्वश्रेष्ठ मानने वाले समूहों से जुड़े सोशल मीडिया के करीब 200 अकाउंट को हटा दिया है। कंपनी के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि ये समूह पुलिस द्वारा काले लोगों की हत्या को लेकर हो रहे प्रदर्शनों में सदस्यों को शामिल होने को प्रोत्साहित करते हैं और कुछ मामलों में हथियारों के साथ भी।

    फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मौजूद ये अकाउंट ‘प्राउड ब्वॉयज’ और ‘अमेरिकन गार्ड’ नाम के दो घृणा समूहों से जुड़े हुए थे जो इन सोशल मीडिया मंचों पर पहले से प्रतिबंधित हैं। अधिकारी इन अकाउंट को हटाने की तैयारी के लिए पहले से उनपर नजर रख रहे थे जब उन्होंने ऐसे पोस्ट देखे जो मिनियापोलिस में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से भड़के प्रदर्शनों का लाभ उठाने की कोशिश कर रहे थे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: मार्क जुकरबर्ग ने कहा- अपनी नीतियों की समीक्षा करेगा फेसबुक, कर्मचारियों के विरोध के बाद लिया फैसला

    फेसबुक के आतंकवाद रोधी एवं खतरनाक संगठन नीति के निदेशक ब्रायन फिशमैन ने कहा, “हमने देखा कि ये समूह प्रदर्शनों में जाने के लिए समर्थकों एवं सदस्यों को जुटाने की योजना बना रहे थे और कुछ मामलों में हथियारों के साथ जाने की तैयारी कर रहे थे।”

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने अकाउंट उपयोगकर्ताओं के ब्यौरे नहीं दिए जैसे कि उनकी प्रदर्शनों को लेकर क्या योजना थी और वे अमेरिका में कहां रहते हैं। इसने कहा कि “तकरीबन” 190 अकाउंट हटाए गए हैं। ‘प्राउड ब्वॉयज’ और ‘अमेरिकन गार्ड’ दोनों को ही नफरत भरे भाषणों को प्रतिबंधित करने वाले नियमों के उल्लंघन के लिए फेसबुक से हटा दिया गया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें