Facebook ने किया कबूल, Oppo समेत इन चाइनीज मोबाइल कंपनियों को दिया जा रहा है आपका डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 06 Jun 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
Facebook Confirms Data Sharing With Chinese Companies including Huawei, Lenovo and Oppo
facebook

    Facebook ने मंगलवार को कन्फर्म किया है कि वह 4 चाइनीज मोबाइल निर्माता कंपनियों को यूजर्स का डाटा शेयर करता है। फेसबुक जिन कंपनियों को अपने यूजर्स का डाटा शेयर करता है उनमें दुनिया की तीसरी बड़ी मोबाइल निर्माता कंपनी Huawei का भी नाम है। बता दें कि हुवावे पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने भी डाटा बेचने को आरोप लगाया था और लोगों को कंपनी के स्मार्टफोन इस्तेमाल ना करने की सलाह दी थी।

    फेसबुक ने अपने एक बयान में कहा है कि उसने हुवावे, लेनोवो ग्रुप, ओप्पो और TCL कॉर्प समेत दुनियाभर की 60 कंपनियों के साथ डाटा शेयर किया है। बता दें कि रविवार को न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के सामने आने के बाद से तहलका मचा हुआ है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फेसबुक ने दुनियाभर की 60 कंपनियों के साथ पैसे लेकर यूजर्स का डाटा शेयर किया है।

    विज्ञापन

    इस लिस्ट में एप्पल, अमेजॉन, ब्लैकबेरी, माइक्रोसॉफ्ट और सैमसंग के नाम भी शामिल हैं। खास बात यह है कि आपके साथ-साथ आपके दोस्तों का भी डाटा भी इन कंपनियों तक पहुंचा है। रिपोर्ट के सामने आने के बाद फेसबुक ने कहा है कि हुवावे के साथ उसकी डील इसी सप्ताह खत्म हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक, मोबाइल मेकर्स के साथ ये डील 2010 के पहले ही कर ली गई थी। डिवाइस कंपनियों को यूजरों का डाटा पहुंचाने के संबंध में फेसबुक ने अपने मित्रों (फ्रैंड्स) की स्पष्ट सहमति भी नहीं ली। जबकि उसने अपने यूजरों के साथ स्पष्ट घोषणा की है कि वह उनकी सहमति के बिना बाहरी लोगों के साथ उनकी कोई जानकारी साझा नहीं करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें