Facebook Bug: एक झटके में मार्क जकरबर्ग के फॉलोअर्स घटे, अन्य लोगों को भी हुआ तगड़ा नुकसान
कहा जा रहा है कि यह फेक फॉलोअर्स की छंटनी का परिणाम है तो सवाल यह उठता है कि क्या मार्क जुकरबर्ग के भी सभी फॉलोअर्स फेक ही थे। इस बग के कारण प्रोफाइल सर्च करने पर तो फॉलोअर्स पूरे दिख रहे लेकिन प्रोफाइल ओपन करने पर कम दिख रहे हैं।

विस्तार
फेसबुक में एक बग की वजह से रातों-रातों लोगों के लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स गायब हो गए हैं। बग की इस आंधी में मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग भी नहीं बच पाए हैं। मार्क जकरबर्ग के फॉलोअर्स सिर्फ 9,993 ही बचे हैं। उनके पेज पर इन फॉलोअर्स की संख्या को देखा जा सकता है।
कई अन्य यूजर्स ने भी फॉलोअर्स अचानक से खत्म होने की शिकायत की है। कहा जा रहा है कि यह फेक फॉलोअर्स की छंटनी का परिणाम है तो सवाल यह उठता है कि क्या मार्क जुकरबर्ग के भी सभी फॉलोअर्स फेक ही थे।
Meta ने हाल ही में हाई एंड रियलिटी हेडसेट पेश किया है जिसे मार्क जकरबर्ग ने भी अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। नए हेडसेट का नाम Meta Quest Pro रखा गया है और इसकी कीमत 1,500 डॉलर यानी करीब 1,23,459 रुपये रखी गई है। यह हेडसेट नेचुरल फेस एक्सप्रेशन को भी ट्रैक करेगा।
Meta Quest Pro कंपनी का नया प्रोडक्ट है। इसे कई सारे टेक्निकल बदलाव के साथ पेश किया गया है। बता दें कि कंपनी Quest 2 को पहली बार 2020 में पेश किया था। Meta Quest Pro को खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। मेटा को Meta Quest Pro के 15 मिलियन यूनिट बेचे जाने की उम्मीद है।