30 फेसबुक और 85 इंस्टाग्राम अकाउंट हुए ब्लॉक, चुनाव में डालने वाले थे दखल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 06 Nov 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Facebook blocks some 30 accounts and 85 accounts on Instagram
FACEBOOK BLOCK

    फेसबुक ने अपने चुनावी अभियान के तहत एक बार बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने 30 फेसबुक अकाउंट्स और 85 इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक किए हैं। फेसबुक को इस बात का संदेह था कि ये सभी अकाउंट्स अमेरिकी मध्यवर्ती चुनावों में दखल दे सकते थे और ये अकाउंट्स कुछ विदेशी संस्थाओं से जुड़े होने का आरोप है। फेसबुक ने इसकी जानकारी फेसबुक ने अपने ब्लॉक के जरिए दी है।

    फेसबुक ने अपने ब्लॉग में कहा कि इन अकाउंट्स के बारे में उसे जानकारी अमेरिकी कानून प्रवर्तन की ओर से रविवार को मिली थी। अमेरिकी कानून प्रवर्तन को हाल ही में इन अकाउंट्स की गतिविधियों से पता चला था कि ये लोग चुनाव में देख सकते हैं। रिपोर्ट के बाद फेसबुक को भी इन अकाउंट्स पर संदेह हुआ और उसके बाद कंपनी ने 30 फेसबुक व 85 इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक कर दिया, हालांकि इन अकाउंट्स की जांच अभी भी चल रही है।

    विज्ञापन

    गौरतलब है कि पिछले महीने भी फेसबुक ने एक विपणन समूह से जुड़े 68 पेज एवं 43 अकाउंट बंद कर दिए हैं जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव के दक्षिणपंथी उम्मीदवार जेयर बोलसोनारो के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फेसबुक ने एक बयान जारी कर कहा, “गलतबयानी और स्पैम की हमारी नीतियों का उल्लंघन’’ करने के लिए हमने ‘रापोसोस फर्नांडेज एसोसिएट्स’ (आरएफए) से जुड़े पेज एवं अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई हमारी स्पैम नीतियों का उल्लंघन करने के लिए की गई।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें