फेसबुक पर करते हैं ऐसे पोस्ट तो ब्लॉक हो जाएगा आपका अकाउंट

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 May 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
Facebook blocked more than 14000 accounts in one month for revenge porn and sexual extortion
फेसबुक

    फेसबुक और व्हाट्सऐप आज कल लोगों की जिन्दगी में इस कदर समा गए हैं कि इनके बिना एक पल भी जीना मुश्किल हो गया है। फेसुबक और व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग रोज कुछ-ना-कुछ शेयर और पोस्ट भी करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी एक गलती से आपका फेसबुक अकाउंट हमेशा के लिए बंद हो सकता है?

    एक महीने में 14,000 फेसबुक अकाउंट हुए बंद

    facebook hack
    facebook hack

    द गार्जियन की नई रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक ने जनवरी 2017 में 14,000 ऐसे यूजर्स के अकाउंट को बंद किया है जो फेसबुक पर हिंसा, द्वेषपूर्ण भाषण, आतंकवाद, कामोत्तेजक चित्र (पोर्नोग्राफी) और खुद को नुकसान पहुंचाने वाले पोस्ट करते थे।

    विज्ञापन

    दरअसल इस बात का पता फेसबुक के हालिया लीक हुए दस्तावेजों से चला है। रिपोर्ट के मुताबिक डिजिटल सेक्सुअल इमेज भी फेसबुक पर शेयर नहीं किए जा सकते हैं, हालांकि न्यूड आर्ट पर फेसबुक ने कोई रोक नहीं लगाई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    द गार्जियन को मिले दस्तावेज के अनुसार मैं बिल्ली खाने जा रहा हूं, हेल्लो लेडिज, शक माय कॉक जैसे पोस्ट ब्लॉक तब तक ब्लॉक नहीं किए जाएंगे तब तक इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिलती है। इसके अलावा ‘ट्रंप को गोली मार दो’ जैसे स्टेटस हटा दिए जाएंगे, क्योंकि यह किसी देश के नेता और सम्मानित व्यक्ति के खिलाफ है।

    वहीं फेसबुक के मॉडरेटर ‘उस कुतिया का गला काट दो’ या फिर ‘मर जा’ जैसी पोस्ट को रिमूव नहीं करेंगे क्योंकि इसमें कोई खतरा नहीं है। वहीं जानवरों को नुकसान पहुंचाने वाली फोटो आप शेयर कर सकते हैं, लेकिन इसमें ज्यादती होने पर फेसबु डिस्टर्बिंग मार्क कर सकता है और आपके अकाउंट को भी ब्लॉक कर सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें