उमंग बेदी भारत में फेसबुक के प्रबंध निदेशक नियुक्त

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Tue, 07 Jun 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
Facebook appoints Umang Bedi as managing director India

    सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने भारत में अपने नए प्रबंध निदेशक के तौर पर उमंग बेदी की नियुक्ति की है, जो जुलाई 2016 से पद का कार्यभार संभालेंगे। बेंगलुरु निवासी बेदी मौजूद वक्त में एडोब एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रबंध निदेशक हैं। बेदी कृतिगा रेड्डी का स्थान लेंगे। कृतिगा कंपनी के कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय में नयी जिम्मेदारी संभालेंगी।

    मेनलो पार्क आधारित सोशल मीडिया दिग्गज ने कहा कि बेदी देश में शीर्ष ग्राहकों और क्षेत्रीय एजेंसियों के साथ सामरिक संबंधों को बनाने और बनाए रखने में भारत व्यापार का नेतृत्व करेंगे।

    विज्ञापन

    कंपनी के बयान में कहा, "उमंग करीब दो दशक से सेल्स, मार्केटिंग और टीमों का निर्माण के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ सफलतापूर्वक काम किया है। इसके चलते दुनिया भर में भारत की एक पहचान है और उमंग बेदी को प्रबंध निदेशक के रूप में पाकर हम खुश हैं।''

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत में है 15 करोड़ फेसबुक यूजर

    उमंग बेदी भारत में फेसबुक के प्रबंध निदेशक नियुक्त

    अमेरिका के बाद फेसबुक के सबसे ज्यादा यूजर भारत में हैं। फेसबुक के भारत में करीब 15 करोड़ मं‌थली एक्टिव यूजर हैं।

    इस मौके पर बेदी ने कहा, ''भारत की डिजिटल ग्रोथ में हिस्सेदार बनना चाहता हूं और मुझे लगता है कि इसके लिए फेसबुक से बेहतर कोई और जगह नहीं हो सकती।''

    पुणे विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट उमंग बेदी हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के छात्र रह चुके हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें