फेसबुक, ट्विटर पर यूरोपियन कमीशन सख्त, कहा- फेक कंटेंट हटाओ या जुर्माना भरो

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 18 Mar 2017 12:05 PM IST
Europe will fine Twitter Facebook Google plus unless they dont remove illegal or threatening content
सोशल मीडिया - फोटो : Astute Media

    यूरोपिय कमीशन के एक अधिकारी ने सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक, ट्विटर और अल्फाबेट को फटकार लगाते हुए कहा है कि सोशल मीडिया एक महीने के भीतर अपनी शर्तों में संशोधन करें या फिर जुर्माना देने के लिए तैयार रहें।

    कमीशन के ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि सोशल मीडिया कंपनियों को यूरोपियन कंज्यूमर की शर्तों को फॉलो करना होगाहामें बदलाव करने की जरूरत है। वहीं जर्मनी भी सोशल मीडिया कंपनियों के लिए नए कानून को लाने वाला है ताकि सोशल मीडिया से फ्रॉड, किसी के खिलाफ और धमकी वाले कंटेंट को रिमूव किया जा सके।

    प्रेस रिलीज में कहा गया है कि यदि सोशल मीडिया कंपनियां ऐसे कंटेंट को रिमूव करने में नाकाम रहती है तो उन पर 50 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया जाएगा। कमीशन ने इससे पहले पिछले साल नवंबर में फेसबुक, ट्विटर और गूगल + को नोटिस जारी करके धमकी और फ्रॉड वाले कंटेंट को रिमूव करने को कहा था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें