Twitter X: अब यूजर्स का बायोमेट्रिक डाटा एकत्रित करेगा एक्स, प्राइवेसी पॉलिसी में किया बदलाव

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 03 Sep 2023 09:43 AM IST
सार

कंपनी ने कहा कि यूजर्स की सहमति के आधार पर, हम सेफ्टी, सुरक्षा और पहचान के लिए उनकी बायोमेट्रिक जानकारी एकत्र और उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
elon musk X corp Plans To Collect Users Biometric Data Along With Education And Job History
X Corp - फोटो : Bloomberg

    विस्तार

    माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म एक्स कॉर्प (पहले ट्विटर) अब यूजर्स के पढ़ाई और नौकरी के साथ-साथ बायोमेट्रिक डाटा भी एकत्रित करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया है। कंपनी ने कहा कि यूजर्स की सहमति के आधार पर, हम सेफ्टी, सुरक्षा और पहचान के लिए उनकी बायोमेट्रिक जानकारी एकत्र और उपयोग कर सकते हैं।

    कंपनी ने अपडेट की प्राइवेसी पॉलिसी

    सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, एक्स ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया है और अब यूजर्स के बायोमेट्रिक डाटा, नौकरी और शिक्षा इतिहास को इकट्ठा करने की योजना बना रहा है। कंपनी ने 29 सितंबर से प्रभावी होने वाली अपनी नई पॉलिसी में कहा, ''आपकी सहमति के आधार पर, हम सेफ्टी और सिक्योरिटी और आइडेंटिफिकेशन के लिए आपकी बायोमेट्रिक जानकारी एकत्र और उपयोग कर सकते हैं।''

    विज्ञापन

    बता दें कि फिलहाल, बायोमेट्रिक्स प्रीमियम उपयोगकर्ताओं के लिए हैं और उन्हें वेरिफिकेशन के लिए अपनी सरकारी आईडी और एक फोटो जमा करने का ऑप्शन दिया जाता है। बायोमेट्रिक डाटा आईडी और फोटो का इस्तेमाल बाद में प्रोफाइल मैचिंग के लिए किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी का कहना है कि इससे हमें, उन लोगों को पहचानने में अतिरिक्त मदद मिलेगी जो अपनी सरकार द्वारा जारी आईडी की मदद से पर्सनल अकाउंट बनाते हैं। इससे एक्स को यूजर अकाउंट को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। साथ ही अन्य व्यक्ति द्वारा अकाउंट एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बायोमेट्रिक जानकारी के अलावा, सोशल मीडिया साइट उपयोगकर्ता की नौकरी और शिक्षा का इतिहास भी पूछ सकती है।

    माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने अपनी पॉलिसी में बायोमेट्रिक को परिभाषित नहीं किया है। हालांकि, यह शब्द आम तौर पर ऑटोमैटिक टेक्नोलॉजी को संदर्भित करता है, जिसमें चेहरे की पहचान सॉफ्टवेयर, फिंगरप्रिंट लेना और हथेली और आईरिस स्कैनिंग शामिल है। इन बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल मानव शरीर की यूनिक पहचान करने के लिए किया जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें