Elon Musk Twitter Deal: एलन मस्क पर शेयरहोल्डर्स ने ठोका केस, शेयर की कीमत कम होने से हैं नाराज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 27 May 2022 12:31 PM IST
सार

स्क पर आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर शेयर की कीमतें कम की हैं, ताकि 44 अरब डॉलर की डील से उन्हें राहत मिले और ट्विटर की नई कीमत लगाई जाए।

विज्ञापन
Elon Musk Sued By Twitter Shareholders For Stock Price Manipulation details
Elon Musk - फोटो : ANI

    विस्तार

    ऐसा लग रहा है कि ट्विटर की डील एलन मस्क के लिए गले की फांस बन गई है। इस डील को लेकर हर दिन नए-नए बखेड़े खड़े हो रहे हैं। अब ट्विटर के शेयरहोल्डर्स ने एलन मस्क पर मुकदमा किया है। शेयरहोल्डर्स का आरोप है कि मस्क की वजह से शेयर की कीमत लगातार घट रही है।

    मस्क पर आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर शेयर की कीमतें कम की हैं, ताकि 44 अरब डॉलर की डील से उन्हें राहत मिले और ट्विटर की नई कीमत लगाई जाए। एलन मस्क पर यह भी आरोप है कि उन्होंने इस सौदे को लेकर कई सारे संदेह पैदा करने वाले बयान दिए हैं। एक शेयरधारक ने सैन फ्रांसिस्को में एकसंघीय अदालत से अपील की है कि डील में डेरी मस्क के बयान से शेयरधारकों को हुए नुकसान की भरपाई की जाए।

    विज्ञापन

    मस्क के एक बयान से मचा बवाल

    एलन मस्क ने पिछले हफ्ते कहा था कि ट्विटर को खरीदने के लिए उनकी बोली तब तक आगे नहीं बढ़ेगी जब तक कि उन्हें प्लेटफॉर्म पर मौजूद स्पैम अकाउंट्स की संख्या का सबूत नहीं मिल जाता। एलन मस्क ने अपने कई ट्वीट्स में दावा भी किया है कि कई अकाउंट को बॉट के जरिए मैनेज किया जाता है। मस्क के इस बयान के बाद से ही शेयर की कीमतें गिर रही हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जैक डॉर्सी ने ट्विटर बोर्ड से दिया इस्तीफा

    ट्विटर के फाउंडर और पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने ट्विटर बोर्ड से भी इस्तीफा दे दिया है। जैक डॉर्सी ने पिछले साल नवंबर में सीईओ के पद से इस्तीफा दिया था जिसके बाद भारत के पराग अग्रवाल को नया सीईओ बनाया गया। इस इस्तीफे के बाद ट्विटर से जैक डॉर्सी का रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो गया है। पिछले साल सीईओ पद छोड़ने के बाद कंपनी को उम्मीद थी कि जैक डॉर्सी अपना कार्यकाल समाप्त होने तक बोर्ड में बने रहेंगे और 2022 स्टॉकहोल्डर्स की बैठक में भी शामिल होंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें