अब Dogecoin के लिए मसीहा बने एलन मस्क, एक ट्वीट से 60% तक चढ़े कंपनी के शेयर

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में कहा था कि वे कुछ दिनों के लिए ट्विटर से ब्रेक ले रहे हैं, लेकिन एक दिन बाद ही वे ट्विटर पर वापस आ गए हैं। Elon Musk ने ट्विटर पर आते ही एक कंपनी की किस्मत बदल दी है। एलन मस्क ने Dogecoin को अपना पसंदीदा क्रिप्टो करेंसी कहा है।
उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक ग्राफिक्स भी शेयर किया है जिसमें वे Dogecoin के लोगो के साथ एक ऊंची पहाड़ी पर टॉप के लुक में खड़े हैं। Dogecoin को एलन मस्क ने ट्वीट करके लोगों का क्रिप्टो कहा है। Dogecoin को लेकर एलन मस्क ने एक घंटे में नौ ट्वीट किए हैं। मस्क के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया का कहना है कि मस्क को खुद को Dogecoin का सीईओ घोषित कर देना चाहिए।
बता दें कि Dogecoin एक क्रिप्टोकरेंसी है जिसे 2013 में लॉन्च किया गया था। मस्क के ट्वीट के महद 45 मिनट बाद कंपनी के शेयर की कीमत में करीब 60फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
आजकल एलन मस्क के एक ट्वीट के बाद छोटी-छोटी कंपनियों के शेयर अचानक से ऊपर चले जा रहे हैं। एलन मस्क ने पिछले महीने भी ट्वीट किया 'I kinda love Etsy'। मस्क के इस ट्वीट के बाद Etsy के शेयर में 9 फीसदी तक का इजाफा देखा गया। एलन मस्क ने एक के बाद एक करके दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने कहा, 'I kinda love Etsy'। दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि उन्होंने Etsy से अपने कुत्ते के लिए हाथ से बुना हुआ एक ऊन का मार्विन द मार्टियन हेल्म खरीदा।
- Realme X7 Pro, Realme X7 5G स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 19,999 रुपये
- Samsung Galaxy F62 की कीमत लॉन्चिंग से पहले लीक, मिलेगा क्वॉड कैमरा सेटअप
- जेफ बेजोस की जगह लेने वाले अमेजन के CEO एंडी के बारे में ये बातें जानकर हैरान हो जाएंगे
- किसानों के नरसंहार वाले हैशटैग चला रहे अकाउंट हुए फिर से एक्टिव, सरकार ने Twitter को भेजा नोटिस