Twitter Parody: एक फर्जी अकाउंट ने एलन मस्क को फंसा दिया, कहा- जकरबर्ग को भेजेंगे जेल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 Jul 2023 12:51 PM IST
सार

ट्विटर पर एक अकाउंट Elon Musk (Parody) नाम से है जिसका हैंडल @ElonMuskAOC है। हाल ही में मेटा ने Threads एप को लॉन्च किया है जो कि लॉन्चिंग के साथ ही वायरल हो गया। Threads को लेकर कहा जा रहा है कि मेटा ने ट्विटर एप को कॉपी करके इस एप को बनाया है।

विज्ञापन
Elon Musk replies to his own parody Twitter account all you need to know
mark zuckerberg elon musk - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलन मस्क ने जब पिछले साल ट्विटर को खरीदा था, तो उन्होंने कहा था कि वे ट्विटर से सबसे पहले फर्जी अकाउंट और बॉट अकाउंट को खत्म करेंगे। पैरोडी और बॉट अकाउंट के खिलाफ एलन मस्क ने कई फैसले भी लिए लेकिन वे कारगर नहीं रहे। अब एलन मस्क खुद ही एक पैरोडी अकाउंट के शिकार हो गए हैं। एक पैरोडी अकाउंट द्वारा एक ट्वीट पर हंगामा होने के बाद एलन मस्क को खुद ही सामने आकर सफाई देनी पड़ रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

    @ElonMuskAOC हैंडल से हुआ ट्वीट

    ट्विटर पर एक अकाउंट Elon Musk (Parody) नाम से है जिसका हैंडल @ElonMuskAOC है। हाल ही में मेटा ने Threads एप को लॉन्च किया है जो कि लॉन्चिंग के साथ ही वायरल हो गया। Threads को लेकर कहा जा रहा है कि मेटा ने ट्विटर एप को कॉपी करके इस एप को बनाया है। इसी विवाद को लेकर एलन मस्क के पैरोडी अकाउंट ने ट्वीट किया जिसमें लिखा, 'मैंने इस एप के लिए $44 बिलियन खर्च किए और अब लिजर्ड बॉय ने कॉपी और पेस्ट करने का फैसला किया है। यह अब व्यक्तिगत है। जेल में मिलते हैं, ज़ुक।'

    विज्ञापन

    एलन मस्क ने इस ट्वीट के रिप्लाई में कहा, 'बहुत से लोग सोचते हैं कि यह अकाउंट मेरा है।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पैरोडी अकाउंट से किए गए इस ट्वीट को लोगों ने समझा कि एलन मस्क ही मार्क जकरबर्ग को जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं, हालांकि इस अकाउंट के प्रोफाइल नाम में ही पैरोडी लिखा हुआ है। वैसे थ्रेड एप की लॉन्चिंग के बाद से एलन मस्क और मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग आमने सामने हैं। ट्विटर अपने नए थ्रेड्स प्लेटफॉर्म को लेकर मेटा प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। ट्विटर के वकील एलेक्स स्पिरो ने इसे लेकर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को एक पत्र भी भेजा है।यह पूरा विवाद कॉपीराइट को लेकर शुरू हुआ है। Twitter का दावा है कि Threads का इंटरफेस ट्विटर जैसा है। इसके अलावा ट्विटर में एक फीचर है जिसे Thread कहा जाता है। जब कोई लंबा ट्वीट कई हिस्सों में करता है वह थ्रेड में बंट जाता है। ऐसे में ट्विटर ने कॉपीराइट का भी दावा किया है। मेटा ने अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई बयान नहीं दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें