खुशखबरी: फ्री में मिलेगा ट्विटर का ब्लू टिक, यह है एलन मस्क का पूरा प्लान
एलन मस्क ने कहा था कि सभी फ्री ब्लू टिक हटाए जाएंगे और सबको पैसे देकर ब्लू टिक लेना होगा, लेकिन बाद में एलन मस्क ने अपने इस फैसले को टाल दिया। अब खबर है कि एलन मस्क फ्री में ब्लू टिक देने की योजना बना रहे हैं। अगर सब सही रहा तो एलन मस्क फॉलोअर्स की संख्या के आधार पर ब्लू टिक देंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

विस्तार
ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) अपने फैसले से हमेशा दुनिया को चौंकाते रहे हैं। कुछ दिन पहले ही एलन मस्क ने कहा था कि सभी फ्री ब्लू टिक हटाए जाएंगे और सबको पैसे देकर ब्लू टिक लेना होगा, लेकिन बाद में एलन मस्क ने अपने इस फैसले को टाल दिया। अब खबर है कि एलन मस्क फ्री में ब्लू टिक देने की योजना बना रहे हैं। अगर सब सही रहा तो एलन मस्क फॉलोअर्स की संख्या के आधार पर ब्लू टिक देंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
पढ़ने में आपको मजाक लग रहा होगा लेकिन यह सच है कि ट्विटर फॉलोअर्स के आधार पर 10,000 संस्थानों के अकाउंट को फ्री में ब्लू टिक देने की तैयारी कर रहा है जिसकी कीमत 1,000 डॉलर यानी करीब 81,915 रुपये है।
दवर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक टॉप-500 विज्ञापनदाता ट्विटर पर सबसे अधिक खर्च करते हैं। ऐसे में ट्विटर ऐसे करीब 10,000 संस्थानों को कथित तौर ब्लू टिक बनाए रखने की इजाजत देने की योजना बना रहा है। ऐसे उन्हें हर महीने ब्लू टिक के लिए पैसे खर्च नहीं करने होंगे।
- Realme C55 Review: आईफोन जैसे फीचर्स वाले फोन में कितना है दम? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
- टेक्नो ने लॉन्च किया एंट्री लेवल फोन Tecno Spark 10C, जानें इसके सभी फीचर्स
- Fire-Boltt ने पेश की महिलाओं के लिए बेहद खास स्मार्टवॉच
- OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: इसमें क्या अच्छा है और क्या बुरा, पांच प्वाइंट में मिलेगी पूरी जानकारी