रिपोर्ट में दावा: मालिक बनने के बाद मनमानी कर रहे एलन मस्क, अपने ट्वीट को जबरदस्ती करवाते हैं बूस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 18 Feb 2023 02:17 PM IST
सार

एलन मस्क ने कहा है कि इस रिपोर्ट का सोर्स ट्विटर का एक कर्माचारी है जो जल्द ही कंपनी से बाहर जाने वाला है। उन्होंने कहा है कि इस रिपोर्ट का सोर्स एक असंतुष्ट कर्मचारी है जो महीनों से भुगतान पर था, उसने पहले ही Google में नौकरी स्वीकार कर ली थी और अब वह जहर फैलाने का काम कर रहा है।

विज्ञापन
Elon Musk Forced Twitter To Boost His Posts Said in a Report
Elon Musk - फोटो : thechainsaw

    विस्तार

    Twitter के नए मालिक एलन मस्क अक्सर विवाद में रहते हैं। एलन मस्क ने कुछ दिन पहले ही बड़े पैमाने पर छंटनी करके चर्चा में हैं। अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एलन मस्क अपने ट्वीट को बूस्ट (अधिक लोगों तक पहुंचने का टूल) करवाते हैं और इसके लिए वे ट्विटर को मजबूर करते हैं। इस रिपोर्ट पर एलन मस्क ने भी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि यह फालतू और बिना आधार वाली रिपोर्ट है। ट्विटर इस रिपोर्ट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। एलन मस्क के ट्वीट को बूस्ट करने का दावा Platformer की एक रिपोर्ट में किया गया है।

    इस दावे पर एलन मस्क ने कहा है कि इस रिपोर्ट का सोर्स ट्विटर का एक कर्माचारी है जो जल्द ही कंपनी से बाहर जाने वाला है। उन्होंने कहा है कि इस रिपोर्ट का सोर्स एक असंतुष्ट कर्मचारी है जो महीनों से भुगतान पर था, उसने पहले ही Google में नौकरी स्वीकार कर ली थी और अब वह जहर फैलाने का काम कर रहा है। ट्विटर उशके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।

    विज्ञापन

    क्या है पूरा मामला?

    बीते रविवार को फिलाडेल्फिया ईगल्स के समर्थन में एलन मस्क ने एक ट्वीट किया था और इसी तरह का ट्वीट अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी किया था, लेकिन एलन मस्क के ट्वीट को बाइडन के मुकाबले कम इंगेजमेंट मिली, जबकि एलन मस्क के फॉलओर्स बाइडन के मुकाबले करीब तीन गुना अधिक है। मस्क के करीब 12.9 करोड़ फॉलोअर्स हैं, जबकि बाइडेन के अकाउंट में 3.7 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बाइडन के ट्वीट पर 29 मिलियन इंप्रेशन थे, जबकि एलन मस्क को 9.1 मिलियन ही इंप्रेशन मिले थे। एलन मस्क ने उस ट्वीट को अब डिलीट भी कर दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस हार के बाद एलन मस्क ने अपने ट्वीट को बू्स्ट करने के लिए ट्विटर पर दबाव बनाया। ट्वीट को बूस्ट करने के लिए एलन मस्क ने कई इंजीनियर को काम पर भी लगाया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें