अंतरिक्ष में कार भेजने वाले ऐलन मस्क ने Tesla और SpaceX का फेसबुक पेज डिलीट किया

5 करोड़ यूजर्स के डाटा लीक होने के बाद से ही फेसबुक के खिलाफ लोगों को गुस्सा निकल रहा है। रिपोर्ट सामने आने के तुरंत बाद व्हाट्सऐप के को-फाउंडर ब्रायन एक्टन ने ट्वीट करके #deletefacebook अभियान शुरू किया। उन्होंने अपनी ट्वीट में कहा कि फेसबुक को डिलीट करने का वक्त आ गया है और लोगों को अब फेसबुक डिलीट कर देना चाहिए।
डिलीट फेसबुक अभियान में अब SpaceX के सीईओ ऐलन मस्क भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपनी कंपनी SpaceX और टेस्ला के फेसबुक पेज को डिलीट कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि उन्हें पता भी नहीं था कि स्पेसएक्स और Tesla के नाम से कोई फेसबुक पेज भी है। दरअसल ट्वीटर के सीईओ से ट्विटर पर कहा गया था कि वह स्पेसएक्स, टेस्ला और Elon Musk के आधिकारिक Facebook पेजों को #deletefacebook अभियान के सपॉर्ट में डिलीट कर दें।
अगर आप अब SpaceX और टेस्ला के फेसबुक पेज पर जाने पर 'As of this publishing, going to any of the above pages directs you to a message saying 'Sorry, this content isn’t available right now'। मैसेज मिलेगा।
वहीं मस्क ने अपने एक ट्वीट में इंस्टाग्राम और इमो को बेहतर बताया है। साथ ही उन्होंने कहा, 'हमने और हमारी कंपनी ने फेसबुक पर कभी कोई प्रचार नहीं किया है और ना ही कभी फेसबुक से कोई विज्ञापन लिया है। प्रोडक्ट अपनी क्वालिटी पर ही मार्केट में जगह बनाता है या फिर बर्बाद हो जाता है।' उन्होंने आगे कहा कि वे फेसबुक इस्तेमाल नहीं करते हैं और ना आगे कभी करेंगे।