Super Slow ट्विटर के लिए एलन मस्क ने मांगी माफी, एप डेवलपर को नौकरी से निकाला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Nov 2022 10:49 AM IST
सार

एलन मस्क ने एप के रेंडर टाइमलाइन को लेकर भी ट्वीट किया था जिसे Eric Frohnhoefer ने गलत बताया जिसके बाद एलन मस्क ने कहा कि यदि यह गलत है तो सही क्या है और तुम इसे फिक्स करने के लिए क्या कर रहे हो।

Elon Musk apologised for super slow Twitter fired app developer
एलन मस्क - फोटो : ANI

    विस्तार

    ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर के स्लो होने के लेकर माफी मांगी है। ट्विटर के मालिक बनने के बाद से एलन मस्क इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट में लगातार बदलाव कर रहे हैं। इन बदलावों में कर्मचारियों को नौकरी से निकालना भी शामिल है। सोमवार को कई देशों में ट्विटर के स्लो होने के बाद एलन मस्क ने माफी मांगी। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है।

    एलन मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा कि ट्विटर कई देशों में सुपर स्लो हो रहा है। मैं इसके लिए माफी मांगना चाहता हूं। एलन मस्क ने एप के स्लो होने के कारण ट्विटर के जरिए ही एप डेवलपर को नौकरी से निकाल दिया। रिपोर्ट के मुताबिक जिस एप डेवलपर को नौकरी से निकाला गया है, वह पिछले छह साल से ट्विटर के एंड्रॉयड एप को हैंडल कर रहा था।

    एलन मस्क ने एप के रेंडर टाइमलाइन को लेकर भी ट्वीट किया था जिसे Eric Frohnhoefer ने गलत बताया जिसके बाद एलन मस्क ने कहा कि यदि यह गलत है तो सही क्या है और तुम इसे फिक्स करने के लिए क्या कर रहे हो। एरिक ने मस्क के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए कहा, 'मैंने एंड्रॉयड के लिए ट्विटर पर काम करते हुए 6 साल बिताए हैं और मैं कह सकता हूं कि यह गलत है।'

    कई अन्य यूजर्स ने कहा कि एरिक को अपने बॉस को बग के बारे में निजी तौर पर जानकारी देनी चाहिए, ना कि ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर। मस्क ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अमेरिका में ट्विटर एप के रिफ्रेश होने में 2 सेकेंड का वक्त लग रहा, जबकि यही एप भारत में 20 सेकेंड में हो रहा है जो कि कम डाटा ट्रांसफर के कारण हो रहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें