Elon Musk फिर से बढ़ाने जा रहे हैं मुश्किलें, सिर्फ ब्लू टिक वाले यूजर्स ही दे पाएंगे पोल में वोट
Twitter पर अब पोल में वोट करने के लिए वेरिफाइड होना जरूरी होगा यानी यदि आपका Twitter अकाउंट वेरिफाइड नहीं है तो आप ट्विटर के पोल में वोट नहीं कर पाएंगे। इस फीचर की जानकारी भले ही आज सामने आई है लेकिन एलन मस्क ने इसकी घोषणा पिछले साल दिसंबर में ही कर दी थी।

विस्तार
Twitter के मालिक बनने के बाद से ही एलन मस्क हर रोज नए बदलाव कर रहे हैं। मालिक बनने के बाद एलन मस्क ने सबसे पहले छंटनी की। उसके बाद उन्होंने Twitter बॉट की छुट्टी की और हमेशा के लिए बैन हुए कुछ अकाउंट को री-स्टोर किया। अब एलन मस्क का पूरा ध्यान रेवेन्यू पर है। एलन मस्क ने कुछ दिन पहले ही ट्विटर ब्लू सेवा शुरू की है जो कि एक शुल्क आधारित सेवा है। मासिक शुल्क अदा करने पर कोई भी ट्विटर यूजर ब्लू टिक ले सकता है। इसके अलावा हाल ही में एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर के टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल सिर्फ ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर ही कर सकेंगे।
अब एलन मस्क रेवेन्यू के लिए एक बड़ा दांव चलने जा रहे हैं। Twitter पर अब पोल में वोट करने के लिए वेरिफाइड होना जरूरी होगा यानी यदि आपका Twitter अकाउंट वेरिफाइड नहीं है तो आप ट्विटर के पोल में वोट नहीं कर पाएंगे। इस फीचर की जानकारी भले ही आज सामने आई है लेकिन एलन मस्क ने इसकी घोषणा पिछले साल दिसंबर में ही कर दी थी।
एलन मस्क ट्विटर ब्लू में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को भी शामिल करने जा रहे हैं यानी यदि आपको SMS आधारिक टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन चाहिए तो आपको पैसे देने होंगे। इसकी शुरुआत 19 मार्च से होने जा रही है। एप और वेब कोड आधारित टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन फीचर पहले की तरह ही काम करेगा, लेकिन मैसेज के जरिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन कोड पाने के लिए आपको पैसे देने होंगे। इसके लिए सभी यूजर्स को नोटिफिकेशन दिए जा रहे हैं। तमाम ट्विटर यूजर्स इस फैसले से नाराज दिखाई दे रहे हैं।
- आपके व्हाट्सएप मैसेज का रिप्लाई भी करेगा ChatGPT, ऐसे करें सेटिंग
- डिजाइन के मामले में OPPO Find N2 Flip ने बनाया नया बेंचमार्क, बना सबसे बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लिप फोन
- काम की बात: फोन में कर लें ये सेटिंग्स, चोरी होने पर भी पता चल जाएगी लोकेशन, बाद में पछताना नहीं पड़ेगा
- Lava Yuva 2 Pro: 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ खूबसूरत डिजाइन वाला फोन, ट्रिपल कैमरा और 7GB रैम से है लैस