Tesla की फैक्टरी में अपने भारतीय सोशल मीडिया फ्रेंड से मिले एलन मस्क, देखें तस्वीरें
प्रणय पटोले ने एलन मस्क के साथ अपनी तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की है। इससे पहले प्रणय पटोले और एलन मस्क की मुलाकात इसी साल मई में पुणे में हुई थी। प्रणय पटोले और एलन मस्क 2018 से सोशल मीडिया फ्रेंड हैं।

विस्तार
बिलेनियर और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने हाल ही में अपने प्लांट में 23 साल के भारतीय दोस्त प्रणय पटोले से मुलाकात की है। प्रणय पटोले ने ट्वीट करके कहा है कि उनकी और एलन मस्क की मुलाकात टेस्ला की टेक्सास वाले प्लांट में हुई है।
प्रणय पटोले ने एलन मस्क के साथ अपनी तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की है। इससे पहले प्रणय पटोले और एलन मस्क की मुलाकात इसी साल मई में पुणे में हुई थी। प्रणय पटोले और एलन मस्क 2018 से सोशल मीडिया फ्रेंड हैं।
प्रणय पटोले ने ट्वीट में लिखा है, 'टेक्सास की गीगाफैक्टरी में एलन मस्क से मिलकर बहुत अच्छा लगा। इतना विनम्र और सीधा-सादा इंसान कभी नहीं देखा। आप लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं।' इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 1,675 री-ट्वीट किया गया और 48 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं।
एलन मस्क और प्रणय की दोस्त की शुरुआत टेस्ला कार की ऑटोमेटिक वाइंडस्क्रीन वाइपर पर प्रणय के एक ट्वीट को लेकर हुई थी। एलन मस्क ने प्रणय के आइडिया को शानदार बताया था। उसके बाद से एलन मस्क और प्रणय दोनों की ट्विटर पर लगातार बातचीत होती रहती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रणय पटोले ने 2018 में पुणे से इंजीनियरिंग की है और फिलहाल वे टीसीएस में सॉफ्टवेयर डेवलपर के तौर पर कार्यरत हैं। ट्विटर पर प्रणय का अकाउंट वेरिफाइड तो नहीं है लेकिन फोलोअर्स की संख्या 1 लाख 80 हजार से भी अधिक है।